Beauty Tips: चेहरे पर चाहिए चांद सा निखार? ये 5 Fruit Peels हैं आपका नया Skincare Secret
By Ek Baat Bata | Mar 27, 2026
हर किसी की यह चाहत होती है कि वह सुंदर दिखें। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह सभी प्रोडक्ट स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल्स पाए जाते हैं। आप नेचुरल रूप से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। फलों का सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है।
वहीं फलों के छिलके भी काफी फायदेमंद होते हैं। फलों के छिलके त्वचा पर लगाने से कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स दूर हो सकती हैं और हमारी स्किन भी ग्लो करने लगती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके छिलके आप अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।
केले के छिलके
केले के छिलके में विटामिन ए, बी और विटामिन सी पाया जाता है। केले के छिलके को त्वचा पर लगाने से यह नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं।
पपीते के छिलके
वहीं पपीते के छिलके में पेपिन नामक एंजाइम पाया जाता है। जोकि हमारी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसको आप अपनी त्वता पर सीधे तौर पर अप्लाई कर सकते हैं।
कीवी के छिलके
कीवी के छिलकों में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कीवी के छिलकों को दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें, इससे स्किन ब्राइटनेस बढ़ती है।
संतरे के छिलका
संतरे में विटामिन सी और नेचुरल ऑयल पाया जाता है। इसकी वजह से इसको अच्छा एक्सफोलिएटर माना जाता है। संतरे कि छिलके के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और एक्ने से निजात मिल सकती है। यह कोलेजन बनाने में भी मदद करता है। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही मिलाकर इसको फेस पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा चांद जैसी चमकने लगेगी।
नींबू के छिलके
बता दें कि नींबू के छिलके में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। इससे स्किन पर ग्लो आता है और नींबू के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में शहद डालकर इसको मास्क की तरह फेस पर अप्लाई करें। इससे स्किन में ग्लो आएगा और बाकी समस्याएं भी दूर होने लगेंगी।