Married Life Hacks: पत्नी के व्यवहार में आए ये 6 Changes बताते हैं कि वह है Angry, समय रहते ऐसे सुधारें रिश्ता

By Ek Baat Bata | Aug 10, 2026

पति-पत्नी का रिश्ता समझ, प्यार और भावनाओं पर टिका होता है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि पत्नी सीधे तौर पर यह नहीं कहती है कि वह नाराज है, लेकिन उसके व्यवहार और छोटी-छोटी बातों से यह समझा जा सकता है कि उनके मन में कुछ चल रहा है।
 
हालांकि अगर पति समय रहते इन संकेतों को समझ लें, तो रिश्ते में बिना वजह की दूरी आने से बच सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पत्नी की कुछ छिपी हुई बातें और संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप समझ सकते हैं कि वह गुस्सा हैं या नहीं।

जानिए कौन सी हैं वो 6 बातें


अचानक कम बात करना

अगर पत्नी अचानक से कम बात करने लगे या फिर छोटे-छोटे जवाब देने लगे। तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह किसी बात से नाराज हो सकती है। आमतौर पर जब मन में गुस्सा होता है तो लोग दूरी बनाने लगते हैं।

आपको नजरअंदाज करना

अगर पत्नी आपकी मजाक पर या बातों पर पहले की तरह प्रतिक्रिया नहीं देती है या फिर आपको नजरअंदाज करने लगे, तो समझिए कि उनके मन में किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही है।

चेहरे के हावभाव बदलना

कई बार बिना कुछ कहे ही चेहरे के भाव काफी कुछ बता देते हैं। अगर पत्नी का चेहरा गंभीर, उदास या वह चुपचुप रहने लगे, तो यह भी गुस्सा होने का संकेत हो सकता है।

छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी जाहिर करना

अगर पत्नी छोटी-छोटी बातों पर जल्दी चिढ़ने लगती है या फिर बहस करने लगे। तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उसमें मन में पहले से कोई बात चल रही है।

पहले जैसी केयर न करना

जब पत्नी नाराज होती है, तो वह पहले की तरह केयर नहीं दिखाती है। जैसे आपकी पसंद का खाना न बनाना या डेली रूटीन में पहले जैसी दिलचस्पी न लेना।

अधिक चुप रहना

कुछ लोग गुस्सा में ज्यादा बोलते हैं, तो कुछ लोग बिल्कुल चुप हो जाते हैं। अगर पत्नी सामान्य से अधिक शांत रहने लगे तो यह भी इस बात का संकेत हो सकता है कि वह किसी बात पर नाराज है।