Parenting Tips: बच्चों के विकास को धीमा कर सकती हैं ये 5 Habits, पेरेंट्स दें विशेष ध्यान

By Ek Baat Bata | Aug 08, 2026

हर पेरेंट्स की यह चाहत होती है कि उनका बच्चा हट्टा-कट्टा हो और उसका अच्छा विकास हो। बच्चे के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी बेहद जरूरी होता है। हमारी ही कुछ गलतियों के कारण बच्चे के ग्रोथ को रोक सकती है। आपकी कुछ आदतें और कुछ लापरवाहियां बच्चे के विकास में बाधा पैदा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी यह गलतियां कर रहे हैं, तो इनको आज ही बदल लें और सही तरीके अपनाकर बच्चे की ग्रोथ को सुचारू बनाएं। 

ये आदतें बच्चों के ग्रोथ पर डालती हैं असर


रात में समय से न सोना

रात में देर से सोने से बच्चों का विकास रुक जाता है। क्योंकि शरीर के विकास के लिए जरूरी ग्रोथ हार्मोन रात को सोने से पहले दे घंटे में रिलीज होते हैं। यह समय 10 से 12 के बीच का होता है। लेकिन अगर बच्चा 12 बजे के बाद सोता है, तो उसका सर्कैडियन रिदम भी प्रभावित होता है। जिससे बच्चे के विकास पर भी असर होता है।

शुगरी ड्रिंक्स देना

अगर आप भी रोजाना शुगरी ड्रिंक्स देती हैं, तो इसका बच्चे की ग्रोथ और हाइट पर असर होता है। शुगरी ड्रिंक्स IGF-1 को सप्रेस करता है। जोकि हड्डियों के विकास के लिए जरूरी होता है। इसलिए बच्चों को कम मीठी चीजें देना चाहिए।

विटामिन डी की कमी होना

अगर आप बच्चे को रोजाना दूध देते हैं, लेकिन विटामिन डी के लिए कोई सप्लीमेंट नहीं दे रहे हैं। तो इससे भी बच्चे का विकास रुक सकता है। कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। वहीं शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होती हैं औऱ बच्चे का विकास भी प्रभावित होता है।

आउटडोर गेम्स

अक्सर बच्चे बाहर खेलने के लिए नहीं जाते हैं। वह दिन भर सिर्फ स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, जिससे भी उनकी ग्रोथ रुक जाती है। खेलने-कूदने और दौड़ने से हड्डियों पर जोर पड़ता है। जोकि विकास के लिए जरूरी है। अगर बच्चा खेल-कूद नहीं करता है, तो न तो उसकी हड्डियां मजबूत होंगी और न बढ़ेंगी।

प्रोटीन की कमी होना

बच्चों के विकास के लिए प्रोटीन देना जरूरी है। प्रोटीन की कमी के कारण ग्रोथ हार्मोन रिलीज नहीं होत हैं। ऐसे में हर दिन बच्चे को पनीन, दान, दूध, अनाज, फल आदि चीजें देना चाहिए। जिससे कि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी न हो और बच्चे का अच्छे से विकास हो सके।