Party Makeup Tutorial: पार्टी फंक्शन में दिखना है Elegant, तो बेस और Framing के लिए अपनाएं ये खास तकनीक

By Ek Baat Bata | Aug 17, 2026

अक्सर महिलाएं पार्टी, फंक्शन या त्योहारों में स्पेशल तरीके से तैयार होती हैं। लेकिन फिर भी महिलाओं को कई बार सोचना पड़ता है कि क्या पहनूं, कहीं ओवर तो नहीं लगेगा या कहीं डाउन तो नहीं दिखूंगी। ऐसे में आप न तो खुद को किसी से कम दिखना चाहेंगी और न ही ऐसा महसूस होने देना चाहेंगी कि मानो आपके घर में ही पार्टी है। ऐसे में अगर आपको परफेक्ट लुक चाहिए, जो न जो बहुत ज्यादा लगे और न ही बहुत कम तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कैसा मेकअप करना चाहिए।

स्किन केयर

स्किन केयर में आपको स्किन के साथ-साथ मौसम को ध्यान में रखना होगा। वहीं यह भी समझना होगा कि पार्टी दिन की है या रात की। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए क्लेंजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग प्रोडक्ट चुनना चाहिए। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऑयल कंट्रोल करने वाले प्रोडक्ट से स्किन केयर करें। जिससे कि आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

वहीं अगर आपकी स्किन ड्राय है, तो आपको हाइड्रेशन का ध्यान रखना चाहिए। नॉन कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट चुनना सही रहेगा। जिससे कि आपका मेकअप स्मूद दिखे। पोर्स को कम करने के लिए मेकअप शुरू करने से पहले आइस बाथ लें। आइस बाथ के लिए पानी और बर्फ को एक कटोरे में डालकर बार-बार इसमें फेस को डिप करें।

बेस बनाएं

मेकअप का बेस बनाने के लिए प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन की जरूरत होती है, जिसको अपने स्किन टाइप के हिसाब से चुनना चाहिए।

प्राइमर

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो हाइड्रेटिंग प्राइमर काम करेगा। ऑयली स्किन के लिए हाइड्रेटिंग मैटिफाइंग प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर पोर्स दिख रहे हैं, तो फाउंडेशन में ब्लरिंग जैसे लेबल वाले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि प्राइमर की लेयर पतली होनी चाहिए।

कंसीलर

अगर स्किन में दाग-धब्बे हैं, तो हरे या पीच रंग का कंसीलर लेने की जगह सिर्फ फेस से दो शेड ऊपर का कंलीसर यूज करें। इसको ओवर न लगाए, बल्कि जरूरत भर ही लगाएं। ऐसा करने से लेयरिंग से बचेंगे और बेस भी हैवी नहीं लगेगा।

अगर स्किन साफ-सुथरी और हेल्दी तो तो फेस के रंग से मेल खाता हुआ कंसीलर लगाकर भी मेकअप कर कर सकती हैं। इसमें आंखों के नीचे या उन जगहों पर कंसीलर लगाना चाहिए, जहां पर थोड़ा गहरा रंग मौजूद है। ऐसा करने से स्किन एक समान लग रही है, तो फिर फाउंडेशन की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कलर करेक्टर से काम चल जाएगा।

फाउंडेशन

फुल कवरेज फाउंडेशन की जगह पर आप मीडियम या शिवर कवरेज वाला फाउंडेशन चुनें। इससे आपका बेस हैवी नहीं दिखेगा। फाउंडेशन को अच्छे से ब्लेंडर से ब्लेंड करें। मेकअप फिक्सर से सेट होने दें। इससे बेस स्मूद हो जाएगा। फिक्सर डालकर इसको सूखने दें और इस दौरान फेस पर ब्रश या ब्लेंडर चलाने से बचना चाहिए।

ऐसे करें फ्रेमिंग

बेस को तैयार करने के बाद फेस को फ्रेमिंग देनी होती है। एक शेड डार्क कंसीलर को बहुत कम मात्रा में ब्रश में लें। इसको सीधे फेस पर न लगाएं। इससे फेस पर कंसीलर अधिक मात्रा में नहीं लगाना चाहिए। इससे हार्श लाइन नहीं आएगी। ब्रश या ब्लेंडर में कम मात्रा में लेकर फेस को सिर्फ सॉफ्ट फ्रेमिंग दें। यानी की चीक बोन के नीचे से टेंपल की ओर कंसीलर को ब्लेंड करें और माथे पर सिर्फ वहां लगाएं, जहां पर माथा चौड़ा हो या संतुलन से बाहर जा रहा है।

फ्रेमिंग में चेहरे को ओवल आकार बनाने का प्रयास करना चाहिए। फ्रेमिंग के बाद फेस के कुछ हिस्से दबे नजर आ सकते हैं। जिसके लिए हल्के रंग का कंसीलर कम मात्रा में लगाते हुए आंखों के नीचे सिर्फ अंदर की ओर और बाहरी कॉर्नर के नीचे लगाकर ब्लेंड करें। चिन, नोस ब्रिज और माथे पर थोड़ा कंसीलर अप्लाई करें। इससे आपका फेस हाईलाइट होगा और चेहरे पर भी संतुलन आएगा।

ऐसे लगाएं ब्लश

अपनी स्किन टोन के हिसाब से ब्लश चुनना चाहिए। भारत में अधिकतर लोगों का वार्म अंडरटोन है। ऐसे में गुलाबी रंग चुनने की जगह सॉफ्ट बीच या कोलर जैसे रंग चुनना चाहिए। अगर अंडरटोन कूल है, तो पिंक रंग का ब्लश लगाएं। ब्लश को पहले हाथ में ब्लेंड करें और फिर उंगली या बश की मदद से फेस पर ब्लेंड करें। ज्यादा ब्लश लगाने से बचना चाहिए। फेस को अपने नेचुरल लुक में रखें। ब्लश को डब्लू आकार में लगाने की जगह चीक बोन के ऊपर से टेंपल की तरफ ले जाएं। यह नेचुरल लिफ्ट देता है और ज्यादा नजर नहीं आता।

बेस को करें सेट

बेस को सेट करने के लिए ज्यादा पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसको ब्रश में थोड़ा सा लगाकर फेस पर हल्का ब्रश करें। हाद में सेटिंग स्प्रे से मेकअप को सेट करें।

आई मेकअप

मेकअप में आंखों की अहम भूमिका होती है। बहुत ज्यादा लाउड या ग्लैम मेकअप की जगह सटल मेकअप करना चाहिए। जो आपकी आंखों को आकर्षक दिखाते हुए आपको एलिगेंट लुक दे। इसके लिए आखों को हल्के शेड के कलर से पूरी आई लिड को कवर करें। ध्यान रहे कि यह शेड न्यूट्रल होना चाहिए।

फिर काले रंग या अपनी पसंद के रंग का आई लाइनर लगाकर अपनी ड्रेस के कलर से मेल खाते हुए रंग से ब्लेंड करें और स्मोकी आई लाइनर वाला लुक दें। यह ये कलर आई लाइनर जितना होना चाहिए। इसको ज्यादा चौड़ा न रखें। जरूर पड़ने पर ही काजल अप्लाई करें। अगर आंखें छोटी हैं, तो सिर्फ बाहरी कॉर्नर पर काजल लगाकर स्मज करें। वॉल्युम वाला मस्कारा लगाकर आई मेकअप पूरा करें। इस तरह के मौके पर शिमर या ग्लिटक लगाने से बचना चाहिए। मेकअप मैट लुक वाला रखना चाहिए।

लिपस्टिक

अगर आई मेकअप में आपके बहुत न्यूट्रल रंग चुने हैं और ड्रेस का रंग भी न्यूट्रल है। तो गहरे रंग की लिपस्टिक लगा सकती हैं। लेकिन अगर आई मेकअप में चटक रंग को चुना है, तो लिपस्टिक का रंग न्यूट्रल रखें। इससे आपका लुक एलिगेंट लगेगा।

ऐसे करें हेयरस्टाइल

लुक को कंप्लीट करने के लिए हेयर स्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। आप स्लीक लुक और नीट हेयर स्टाइल कर सकती हैं। वहीं बाल खुले रखना चाहती हैं, तो स्ट्रेट या वेवी रखें। ब्लो ड्राई से ऐसा लुक पा सकती हैं। अगर बन बनाना चाहती हैं, तो आगे से स्लीक लुक के साथ क्लासिक बन बेहतर लगेगा।