Cannes 2026 के Red Carpet पर उतरीं Aishwarya Rai, दिलकश अदाओं वाला Look हुआ Viral
By Ek Baat Bata | May 23, 2026
हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इंतजार कर रहा था। वह इंतजार अब फाइनली खत्म हो चुका है। कान्स के रेड कार्पेट से एक्ट्रेस ऐश्वर्या का पहला लुक सामने आ चुका है। ब्लू गाउन में ऐश्वर्या ने कहर ढा दिया है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचते ही उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तो चलिए डालते हैं ऐश्वर्या के लुक्स पर एक नजर।
वायरल हुआ एक्ट्रेस का लुक
ऐश्वर्या राय को रेड कार्पेट पर देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वहीं अभिनेत्री ने अपनी दिलकश अदाओं से खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचते ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का लुक वायरल हो गया। ऐश्वर्या राय बच्चन को रेड कार्पेट पर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनेत्री ने ओपन हेयर स्टाइल के साथ इस लुक को कैरी किया था।
ऐश्वर्या में गले में ब्लू कलर का सैफायर नेकलेस और उंगलियों में अंगूठी पहनकर अपने कान्स लुक को कंप्लीट किया था। अभिनेत्री की इस ड्रेस को डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था। ऐश्वर्या को मोहित राय ने स्टाइल किया था। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है, जिनमें एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।
ऐश्वर्या पर टिक गई हर नजर
जैसे ही ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची, तो एक्ट्रेस पर हर किसी की नजर अटकी रह गई। वहीं ऐश्वर्या के पीछे खड़े फोटोग्राफर्स भी अभिनेत्री की फोटोज क्लिक करने के लिए एक्साइटेड दिए। कान्स के पहले दिन से हर कोई ऐश्वर्या राय बच्चन का इंतजार कर रहा था। वहीं एक्ट्रेस के लुक की सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं हो रही हैं। हर किसी को अभिनेत्री का लुक पसंद आ रहा है।