जानें रणबीर कपूर और उनकी गर्ल फ्रेंड्स के किस्से

By Ek Baat Bata | Dec 06, 2019

रणबीर कपूर की एक्टिंग से सब लोग अच्छी तरह वाकिफ़ हैं और अपनी ख़ूबसूरती से उन्होंने काफी लड़कियों का दिल पहले से ही जीत रखा है। लेकिन अपनी एक्टिंग और चॉकलेटी लुक्स के अलावा रणबीर कपूर अपने लिंकअप्स को लेकर भी हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। रणबीर कपूर ने आपके करियर में सबसे ज्यादा अफेयर्स करने का रिकॉर्ड यकीनन तोड़ा ही हैं साथ ही उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि वह तक़रीबन 10 से ज्यादा लड़कियों को डेट कर चुके हैं। रणबीर के रिलेशनशिप्स को लेकर लड़कियां अक्सर काफी अवगत रहती है लेकिन आज फिर भी हम आपको बताने जा रहें हैं कि रणबीर कपूर ने अपनी सादगी से कितनों के दिल तोड़े हैं। 

अवंतिका मालिक 

 
जी हां, अवंतिका मालिक जो अब इमरान खान की पत्नी भी है, एक समय में सबसे पहले रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड होने का सौभागय उन्ही को मिला था। रणबीर कपूर को अवंतिका कॉलेज के समय में मिली थी, जिसके बाद दोनों को लवबर्ड्स भी कहा जाने लगा था। अवंतिका की मुलाकात रणबीर से “जस्ट मोहब्बत” के सेट्स पर हुई थी लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। 
 
 
 
सोनम कपूर 
 
 
सोनम कपूर ने कभी भी रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया हैं, लेकिन फिर भी एक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और सोनम उनकी पहली फिल्म सवारियां के दौरान रिलेशनशिप में आये थे। 
 
नंदिता महतानी    
 
 
नंदिता एक बेहतरीन फैशन डिज़ाइनर है और करिश्मा कपूर के एक्स पति की एक्स वाइफ रह चुकी हैं, रणबीर कपूर ने अपने इश्क़ का जादू नंदिता पर भी दिखाया था, लेकिन उम्र में काफी फांसला होने का बाद ये रिश्ता आगे नहीं चल पाया था। 
 
दीपिका पादुकोण 
 
 
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी ऐसी मालूम पड़ती थी कि मानों काफी आगे तक जाएगी, दीपिका तो रणबीर के जादू में ऐसे झूम उठी थी कि दीपिका ने रणबीर के नाम का टैटू तक अपनी गर्दन पर  बनवा लिया था। रणबीर और दीपिका का रिश्ता काफी समय तक चला लेकिन अपने मुकाम तक नहीं पहुँच पाया जिस कारण दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर को विश्वासघाती बता अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। 
 
 
 
नरगिस फाकरी 
 
 
रॉकस्टार मूवी के चलते रणबीर कपूर को अपनी को-स्टार नरगिस फाकरी से भी इश्क़ हुआ था। रॉकस्टार में रणबीर और नरगिस की केमिस्ट्री को काफी लोगों ने सरहाया भी था। फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसे शॉट्स भी लिए गए थे जिसमें दोनों की नज़दीकियां दिखाई गयी थी साथ ही शूटिंग के अलावा नरगिस और रणबीर साथ में काफी समय बिताते थे। 
 
कटरीना कैफ    
 
 
कटरीना के साथ काफी लोगों को ऐसा लगा था कि शायद अब रणबीर के सच्चे प्यार की तलाश खत्म हो गई है, लेकिन जब कटरीना और रणबीर के ब्रेकअप की बात सामने आई तो इनकी जोड़ी को सराहने वाले काफी फैन्स के दिल टूटे। ऐसा माना जाता है कि काफी लोगों ने तो कटरीना और रणबीर को शादी की बधाई तक दे दी थी। 
 
 
आलिया भट्ट 
 
 
आलिया भट्ट के साथ रणबीर के रिलेशन की बात जब सामने आई तो लोगों में काफी हलचल-सी मच गयी थी, आधे से ज्यादा लोगों को तो यकीन तक नहीं हो रहा था, लेकिन सब ने धीरे-धीरे इस रिश्ते को कुबूल कर लिया। अब आलिया भट्ट को रणबीर की फैमिली के साथ काफी बार स्पॉट किया जाता है।