जानिए विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा को क्यों होना पड़ा था अमेरिका में रंग भेद का शिकार

By Ek Baat Bata | Jul 19, 2020

18 जुलाई 1982 जमशेदपुर, बिहार(अब झारखंड) में जन्मीं सफल ऐक्ट्रेस् प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा एक सफल भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री के साथ एक सफल गायिका और निर्माता भी है। उनके पिता का नाम अशोक चोपड़ा और मां का मधु चोपड़ा है। उनके माता -पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके है। प्रियंका चोपड़ा का एक छोटा भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। प्रियंका की कजिन सिस्टर्स जैसे परणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा भी बॉलीवुड में एक्टीव हैं। 


माता-पिता की नौकरी के कारण प्रियंका चोपड़ा को भारत के हर हिस्से में रहना पड़ता था, जिसमें दिल्ली, चंडीगढ़, लद्दाख, लखनऊ,बरेली और पुणे शामिल है। उनका जन्म तो जमशेदपुर में हुआ था लेकिन वह बरेली को अपना असली घर मानती हैं। अपने माता-पिता के कार्य के वज़ह से प्रियंका चोपड़ा 2000 में अमेरिका में अपनी आन्टी के साथ कुछ वर्ष रही। अमेरिका में रहकर उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें वह दूसरी विजेता रही और फिर मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब के लिए चुनी गयी जिसमें उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह पाँचवीं भारतीय थी।


प्रारम्भिक जीवन से मिस इंडिया वर्ल्ड तक का सफर:

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी स्कूली पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज, से पूरी की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपना बचपन लेह लद्दाख की खूबसूरत वादियों में भी बिताया है। 13 साल की उम्र में प्रियंका अपनी आंटी के साथ आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड स्टेट चली गयी थी। यूएस में पढ़ाई के दौरान उन्हें बहुत बार रंगभेद का शिकार होना पड़ा। प्रियंका के स्कूल में एक ऐसी लड़की थी जो उन्हें अकसर धमकाती के रखती थी। इतना ही नहीं, पढ़ाई के दौरान उनके सांवले रंग के कारण उन पर कई सहपाठी हंसते थे। तीन साल के पूर्व प्रियंका वापस इंडिया वापस लौट के आ गयी और उन्होंने अपने पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की। इसी दौरान उन्होंने स्थानीय "में क्वीन" सौंदर्य पृष्ठक जीता जिसके वज़ह से उनके चाहने वालों ने उन्हें काफी फालो और परेशान करने की कोशिश की, इसलिए उन्होंने खुद को घर की चार दीवारों में बंद कर लिया। इसके बाद उनकी मां ने प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड के लिए भेजी और वह कुछ इस तरह मिस वर्ल्ड का हिस्सा बनीं और विश्व सुन्दरी 2000 का खिताब भी अपने नाम करने में कामयाब रहीं।प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब  जीतने वाली पांचवी भारतीय प्रतियोगी बनी।


फ़िल्मी करियर:

मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी  प्रियंका चोपड़ा के फ़िल्मी करियर की शुरुआत में अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फ़िल्म हमराज के लिए मैका दिया गया था, लेकिन किसी कारण के चलते वह इस फ़िल्म का हिस्सा ना बन सकी। उन्होंने एक्टिग की दुनिया की शुरुआत तमिल फ़िल्म 'थमिजहन' से कि। इस फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ाे ने विजय के साथ नज़र आयी थी और उनका किरदार काफ़ी लिमिटेड था। फिर 2003 में प्रियंका चोपड़ा ने फ़िल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ में स्पाई की भूमिका अदा की और इस फ़िल्म में प्रियंका ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी।उनकी यह फ़िल्म ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी। फिर उन्होंने राज फ़िल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट काम किया, जिसमें वह फिर सेकंड लीड एक्ट्रेस के किरदार में थी। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड में बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नामांकित भी किया गया था।


फिर 2004 में उनकी लगातार तीन फ़िल्में रिलीज हुई- प्लान, किस्मत और असम्भव और तीनों ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।शुरुआत करियर में प्रियंका को फ़िल्मों में ग्लैमर रोल के आफर आते थे। फिर कुछ समय बाद उन्हें डेविड धवन की कॉमेडी फ़िल्म मुझसे शादी करोगी आफर किया, इस फ़िल्म में वह सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ दिखी थी। यह फ़िल्म हिट रही और साल की तीसरी सुपरहिट फिल्मों में से एक साबित हुई।उसके बाद उन्हें अब्बास-मस्तान की फिल्म ऐतराज में नकरात्मक भूमिका अदा करते देखा गया।यह फ़िल्म तो हिट रही साथ ही प्रियंका चोपड़ा को फिल्मफेयर अवार्ड्स में नेगेटिव रोल के लिए अवार्ड्स से भी दिया गया था।

2005 में उन्होंने छ फ़िल्में की जिनमे उनकी पहली दो फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह पीटी। 2007 में प्रियंका सलाम-ए-इश्क में सलमान खान के अपोजिट दिखाई दी।2008 में वह फ़िल्म लव स्टोरी 2050 में हर्मन बावेजा के साथ दिखी, यह फ़िल्म भी फ्लाप रही। 2009 में वह फ़िल्म कमीने में वह शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आयी।वह फैशन फ़िल्म में भी दिखाई दी, जिसके बाद उन्हें कई अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 2010 में वह प्यार इम्पॉसिबल में नजर आयीं। 

साल 2011 में उन्हें सात खून माफ़ फ़िल्म बेहतरीन एक्टिंग की जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड, आईआईएफए अवॉर्ड, प्रोड्यूसर गिल्ड फिल्म अवॉर्ड और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए स्क्रीन अवॉर्ड के लिए नामिनेट किया गया।फिर वह फिल्म डॉन में नजर आयीं।इस फ़िल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने एकबार फिर सबको को उनकी प्रसंसा करने पर मजबूर बना दिया।उनकी करियर की बेहतरीन फ़िल्म है-कमीने (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2011), मैरी कॉम (2014), और बाजीराव मस्तानी (2015), डॉन 2 (2011) आदि। अब प्रियंका चोपड़ा । प्रियंका साल 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी एक्टीव है। 


प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ:

प्रियंका चौपड़ा ने अपने हॉलीवुड के शुरूआती सफर में अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट करना शुरु कर दिया। दोनों ने अगस्‍त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के और दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्‍चन परम्पराओं से शादी कर ली।


अवार्ड्स:

प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री(2016),बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म एक्टर(2014 और 2012),ज़ी सिने पुरस्कार(2013, 2014,2017,),स्टार स्क्रीन पुरस्कार (2015),राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (2010),फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार (2004,2006,2016),पीपल्स चॉइस पुरस्कार(2016 और 2017) आदि से सम्मानित किया गया।


प्रियंका चोपड़ा की कंट्रोवर्सीज:

1)प्रियंका चोपड़ा का विवाद करीना कपूर के साथ करण जौहर के शो "कॉफ़ी विद करण" में हो चुका है, जिसमें करीना कपूर ने प्रियंका के एक्सेंट के बारे में सवाल उठाया था कि वह इतने एक्सेंट कहां से लाती है? बाद में प्रियंका ने करण के शो पर ही करीना को कड़े शब्दों में जवाब दिया था कि जहां से करीना के लवर यानी सैफ अली खान ले कर आते हैं वहीं से वह भी एक्सेंट लाती है।


2)एक समय ऐसा आया था जब प्रियंका चोपड़ा सुपरस्टार अक्षय कुमार के प्यार में थी। दोनों एक फ़िल्म में साथ काम करने के बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। लेकिन ट्विंकल को यह खबर मिली, तो उन्होंने अक्षय कुमार को हमेशा के लिए प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।


3)अक्षय कुमार के अलावा प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के साथ भी कुछ फिल्में करने के दौरान बहुत करीब आईं थी।फ़िल्म 'डॉन' और 'डॉन 2' जैसी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान, प्रियंका और शाहरुख एक-दूसरे के बहुत करीब हो गए। अक्षय कुमार की पत्नी की तरह, शाहरुख की पत्नी गौरी को भी यह पसंद नहीं था। हालांकि, शाहरुख ने इन बातों को बकवास बताया करते है।


4)सलमान और प्रियंका का विवाद प्रियंका के फ़िल्म 'भारत' छोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने अपनी शादी की वज़ह से फ़िल्म 'भारत' को करने से मना दिया था। और इसके अलावा उन्होंने सलमान की फ़िल्म 'मैं और मिसेज खन्ना' को भी करने से मना था। 


5)प्रियंका चोपड़ा अपने कपड़ों के वज़ह से भी विवादों में रहती है। एक बार जब वह स्टेज पर एक हॉलीवुड गाना गा रही थी, उस दौरान लोगों की नजर उनकी ड्रेस पर थी। लोग प्रियंका को घूरते रहे थे, वह बहुत ही लाइट स्ट्रेट स्कर्ट पहनकर मंच पर आईं थी। वह चाह कर भी वह अपने उप्स मोमेंट को लोगों के नज़रों में आने से नहीं बचा सकीं।