Kriti Sanon Marriage Plans: बिजनेसमैन से अफेयर! Kriti Sanon ने शादी के सवालों पर Egg Freezing का राज खोला

By Ek Baat Bata | Jul 08, 2026

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने मां बनने से जुड़ी बातें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आगे प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए उन्होंने पहले ही अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। हालांकि एक्ट्रेस अभी शादी करने की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि 30-31 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने 35 साल की उम्र में किए हैं।

कब दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस

कृति सेनन ने बताया कि वह समाज या उम्र के किसी 'बायोलॉजिकल क्लॉक' के प्रेशर में आकर शादी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि शादी और बच्चे आपको तब करना चाहिए, जब आप अंदर से इसके लिए पूरी तरह से तैयार महसूस करें, न किसी तरह के दबाव में। फिल्म 'कॉकटेल 2' की बड़ी सफलता के बाद कृति अपने आने वाली फिल्मों की शूटिंग और बिजनेस ब्रांड्स में बिजी हैं।

एग्स फ्रीज पर क्या बोलीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स को फ्रीज करा लिया था। कृति ने ऐसा तब किया था, जब उनको फिल्म 'मिमी' के लिए वजन बढ़ाना था। उस दौरान स्वेलिंग और फिजिकल चेंजेस फिल्म के कारण इग्नोर किए जा सकते थे। इस कारण वह सबसे बेस्ट समय था जब मैं अपने एग्स को फ्रीज कर सकें।

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'मिमी' के लिए उनको वेट बढ़ाना था। इस प्रोसेस में बॉडी ब्लोट होती है और मूड स्विंग्स होते हैं। इसलिए कृति ने शूटिंग से मिले 2 महीने के ब्रेक के दौरान ही एग्स फ्रीज करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने इसको 'सेफ्टी नेट' और खुद को दिया बेहतरीन गिफ्ट बताया। जिससे कि फ्यूचर में कृति को करियर और शादी की टाइमलाइन को लेकर उन पर कोई मेंटल प्रेशर न रहे।

बता दें कि पिछले काफी समय से कृति का नाम कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। कबीर बहिया लंदन के एक नामी ट्रैवल और एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों को अक्सर विदेशों में फैशनेबल इवेंट्स, क्रिकेट मैच और वेकेशन मनाते देखा जाता है। वहीं कृति की बहन नुपुर की शादी में भी कबीर बहिया प्राइवेट फैमिली फंक्शन का हिस्सा बने थे। लेकिन कृति और कबीर ने इस रिश्ते को ऑफिशियल रूप से स्वीकार नहीं किया है।