Entertainment: Selena Gomez ने Benny Blanco संग रचाई शादी, शेयर की वेडिंग फोटोज
By Ek Baat Bata | Sep 29, 2025
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेस शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सेलेना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ शादी कर ली है। सेलेना ने शादी की तस्वीरें फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। सेलेना की वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कपल के फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स कपल को नई शुरूआत के लिए बधाई दे रहे हैं। वेडिंग गाउन में एक्ट्रेस सेलेना काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। वहीं बेनी ब्लैंको भी सूट में काफी जंच रहे हैं।
इंस्टा पर शेयर कीं फोटोज
सेलेना गोमेज ने बेनी ब्लैंको के साथ क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की है। सेलेना व्हाइट वेडिंग गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। तस्वीर में बेनी और सेलेना एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। सेलेना ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में वेडिंग डेट भी लिखी है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं।
पहले कर दिया था अनाउंस
सेलेना गोमेज ने अपनी करीबियों की मौजूदगी में बेन ब्लैंको से शादी की है। फोटोज शेयर करने से पहले एक्ट्रेस की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। सेलेना ने पहले की अनाउंस कर दिया था कि वह सितंबर में बेन ब्लैंको के साथ शादी करने जा रही हैं। हालांकि अनाउंसमेंट के दौरान एक्ट्रेस ने शादी की डेट रिवील नहीं की थी। अब फाइनली एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस के साथ स्पेशल अंदाज में खुशखबरी शेयर की।
कौन हैं बेनी ब्लैंको
बता दें दिसंबर 2024 में सेलेना ने बेनी के साथ सगाई कर ली थी। सगाई के बाद सेलेना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटोज शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी। तभी सेलेना के फैंस को एक्ट्रेस की वेडिंग का बेसब्री से इंतजार था। बेनी की बात करें, तो बेनी एक सॉन्ग राइटर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। बेनी ने 'लव योरसेल्फ', 'रोजेज', 'ईस्ट साइड' और 'सेनोरीटा' जैसे हिट गाने लिखे हैं।