Dant Me Kida Lagna: बच्चों की Dental Cavity का इलाज अब घर पर! ये 5 चीजें हैं असरदार Home Remedies
By Ek Baat Bata | Mar 13, 2026
दांत में कीड़ा लगने का मतलब यह नहीं कि दांत में सच में कीड़ा लगा है। बल्कि इसका मतलब है कि दांत सड़ गया है। कैविटी को आम भाषा में कीड़ा लगना कहते हैं। कैविटी होने पर दांत सड़कर गलने लगता है और दांत पर काला सा निशान बन जाता है, जिसको कैविटी कहा जाता है। अक्सर टॉफी या लॉलीपॉप खाने से बच्चों के दांत सड़ना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी टॉफी या लॉलीपॉप बहुत खाता है और उसके दांत सभी सड़ना शुरू हो गए हैं। तो आप घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके इस सड़न से छुटकारा पा सकते हैं।
जानिए दांतों में सड़न के घरेलू उपाय
नमक का पानी
दांतों को सड़न से बचाने के लिए नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए। नमक का पानी सड़न को कम करने के साथ दांत की अच्छे से सफाई करने में भी मदद करता है।
लौंग का तेल
दांतों की सड़न को दूर करने के लिए लौंग का तेल भी लगाया जा सकता है। यह तेल सीधे दांत पर लगाने की बजाय रुई में डालकर लगाएं। इससे कुछ देर सड़न वाले दांत पर रखना चाहिए। इससे सड़न कम होने में असर दिखेगा।
नीम का पानी
अगर दांत में सड़न हो तो नीम के पानी से कुल्ला करना चाहिए। नीम के पत्तों को पानी में उबालें और फिर इस पानी से कुल्ला करें। नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो सड़न को कम करने में मदद करता है।
एलोवेरा
दांतों की सड़न से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मुंह से बैक्टीरिया हटाने का काम करता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है। एलोवेरा का इस्तेमाल कैविटी को खत्म करने के लिए किया जा सकता है।
लहसुन
लहसुन नेचुरल एंटीबाओटिक गुणों से भरपूर होता है। अगर लहसुन को कूटकर दांतों पर मला जाए, तो सड़न ठीक होने में मदद मिलती है। यह बैक्टीरिया को दूर करता है और दांत के दर्द से भी राहत मिलती है।
हल्दी के फायदे
हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है औऱ यह दांतों की दिक्कतों को दूर करने में असरदार होता है। हल्दी दांतों के दर्द को कम करती है और यह दांतों की सड़न पर भी असरदार मानी जाती है। हल्दी को कुछ देर के लिए दांत पर मलें और फिर धोकर हटा दें।