Parenting Tips: बच्चे की बातों में छिपा है झूठ का संकेत, समझें Eye Contact और Behavior में बदलाव का सच

By Ek Baat Bata | Jul 24, 2026

बच्चे बहुत मासूम होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता है कि वह कभी झूठ नहीं बोलते हैं। कभी डांट से बचने के लिए तो कई बार मोबाइल ज्यादा यूज करने की बात को छिपाने के लिए या फिर अपनी किसी शरारत को छिपाने के लिए बच्चे झूठ का सहारा लेते हैं। ऐसे में हर माता-पिता के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर कैसे पता लगाया जाए कि बच्चा सच बोल रहा है या नहीं। लेकिन अगर आपको बच्चे में बार-बार ये आदतें नजर आएं, तो आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

नजरें चुराना

अगर आपका बच्चा भी बात करने के दौरान आपसे नजरें नहीं मिला रहा है। तो हो सकता है कि वह अनकंफर्टेबल महसूस कर रहा हो। कई बार सवाल सुनते ही छोटे बच्चे वहां से निकलने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन हर बार ऐसा होना झूठ बोलने की निशानी नहीं होती है। लेकिन पेरेंट्स को इस बदलाव पर ध्यान देना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा सफाई देना

अगर आपने बच्चे से सिर्फ एक नॉर्मल बात पूछी है और बच्चा बिना कारण उसकी लंबी चौड़ी सफाई देने लगे या छोटी सी बात पर गुस्सा करने लगे। तो यह भी एक संकेत होता है। कई बार बच्चे अपनी बात को सच साबित करने के लिए ऐसा करते हैं।

व्यवहार बदल जाना

अगर अचानक से बच्चे का व्यवहार बदल जाए, वह पहले से ज्यादा चिड़चिड़ा और अकेला रहने लगे। बिना किसी बड़ी वजह के उसके व्यवहार में बड़ा बदलाव दिखे। तो हो सकता है कि वह आपसे किसी बात को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

घबराहट नजर आना

अगर बच्चा बेचैन दिखता है, हाथ-पैर हिलाता रहे, तेजी से पलकें झपकाए या सामान्य से तेज सांस लेने लगे। तो यह भी इशारा हो सकता है कि वह दबाव में हैं। लेकिन इसके पीछे अन्य वजहें भी हो सकती हैं।

बार-बार बात बदलना

क्योंकि झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है। ऐसे में अगर बच्चा एक ही घटना को हर बार अलग-अलग तरीके से बताता है या उसकी बातें आपस में मेल न खाएं। या फिर सवालों पर जवाब बदलने लगें। तो समझ जाना चाहिए कि जरूर बात छिपाई जा रही है। ऐसे में गुस्सा करने के बजाय बच्चे से प्यार से बात करें। डांट के डर से बच्चे अक्सर झूठ बोल देते हैं। लेकिन जब भरोसे का माहौल मिलता है तो सच सामने आ जाता है।