Kareena Kapoor Third Pregnancy: Kareena Kapoor की Third Pregnancy पर सस्पेंस, क्या Pataudi परिवार छिपा रहा है Good News
By Ek Baat Bata | Feb 11, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान दो बच्चों की मां हैं। करीना अपने काम के साथ बच्चों का अच्छे से ध्यान रख रही हैं। इस कारण एक्ट्रेस की हर बार तारीफ होती है। लेकिन अब करीना कपूर खान की जिंदगी में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है। दावा है कि करीना कपूर खान तीसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं सैफ अली खान 5वीं बार पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है। ऐसे में हर कोई एक्ट्रेस करीना कपूर की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर थोड़ा हैरान हैं और फैंस भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
बीते दिनों करीना कपूर अपने पति सैफ के साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आए। इस मौके पर कपल ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इसके बाद अब अफवाह उड़ रही है कि एक्ट्रेस करीना प्रेग्नेंट हैं। दावा किया जा रहा है कि करीना और सैफ इस खबर को बाहर नहीं आने देना चाहते हैं। इस कारण फैमिली की ओर से भी इस बात को छिपाकर रखा जा रहा है। लेकिन इस रिपोर्ट पर फैमिली की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। न ही सैफ और करीना ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की है।
फैंस का रिएक्शन
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी न्यूज पर फैंस भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर ने एक्ट्रेस को बधाई दी है, तो कुछ यूजर ने शॉकिंग के इमोजी भेज रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या एक्ट्रेस क्रिकेट टीम बनाना चाहती हैं।' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'शायद उनको भी बेटी चाहिए।' तो एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटी चाहिए... लेकिन इस बार भी बेटा होगा।' इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म
करीना कपूर खान बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस हैं। जोकि मां बनने के साथ-साथ अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं। करीना कपूर साल 2024 में आखिरी बार फिल्म 'क्रू' और 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर दिया था। अब करीना मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। फिल्म में करीना कपूर के अपोजिट पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।