स्वरा भास्कर ने पति फहद की पहली पत्नी को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'सौतन' बनने के लिए शुक्रिया

By Ek Baat Bata | May 26, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं, जो अपनी हर बात को बेबाकी से सबसे सामने रखती हैं। फिर चाहे उनको लोगों की नाराजगी क्यों न झेलनी पड़े। लेकिन वह हर मुद्दे पर अपनी बात को बेधड़क होकर बोलती हैं। हाल ही में उन्होंने नेता फहद अहमद संग शादी रचाई है। जिसके बाद उनको ट्रोल किया गया था। लेकिन स्वरा ने वहीं किया, जो उनके दिल ने कहा। इसी बीच स्वरा ने पति फहद की पहली पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है। 

सौतन को दी जन्मदिन की बधाई
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। बता दें कि यह तस्वीरें शादी और फंक्शन की हैं। जहां पर उनके साथ हर कदम पर फहद की पहली पत्नी मौजूद थीं। बता दें कि स्वरा के पति फहद की पहली पत्नी और कोई नहीं बल्कि उनका खास दोस्त अरीश कमर है। स्वरा ने बताया कि वह अरीश कमर को अपना सौतन मानती हैं। स्वरा ने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि 'हमारे दोस्त, कॉमरेड और फहाद के मूल जीवनसाथी अरीश कमर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

चर्चाओं में रही थी स्वरा की शादी
स्वरा ने अरीश को शुभकामनाएं देने के साथ ही हमेशा उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी किया। स्वरा ने आगे लिखा कि उनके लिए गवाह बनने और अब तक का सबसे अच्छा 'सौतन' बनने के लिए अरीश को शुक्रिया। जिसके बाद स्वरा भास्कर के पोस्ट पर यूजर्स ने भी मजेदार कमेंट करना शुरूकर दिया है। बता दें कि स्वरा की शादी काफी चर्चाओं में रही थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के हिसाब से फंक्शन किए थे।