Parenting Tips: पढ़ाई और खेल के साथ बच्चे की नींद पर भी दें ध्यान, बेहतर स्लीप रूटीन के लिए अपनाएं ये टिप्स

By Ek Baat Bata | May 24, 2025

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल की वजह से कई पेरेंट्स बच्चों को जल्दी सुला नहीं पाते हैं। वहीं देर से सोने पर सुबह बच्चे स्कूल जाने में आनाकानी करने लगते हैं। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई-लिखाई डिस्टर्ब होती है। वहीं यदि बच्चे सही समय पर सोते हैं, तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। वहीं सही समय पर सोने से उनका मन पढ़ाई में भी लगेगा। इससे वह हर काम को शांति से करने के लिए आगे रहेंगे। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बच्चे के सोने की डेली रूटीन को आसानी से ठीक कर सकते हैं।

एक समय फिक्स करें
रोजाना बच्चों को एक ही समय पर सोने की आदत डलवाने की कोशिश करें। जैसे वह रात में 9 बजे सोएं और सुबह 7 बजे उठ जाएं। इससे उनके रोज के सोने और उठने का समय सेट हो जाएगा।

मोबाइल-TV से दूरी बनाएं
बच्चों के सोने से पहले उनको मोबाइल और टीवी देखने से मना करें। ऐसा करने से बच्चे का दिमाग शांत होगा और उनको जल्दी नींद आएगी।

कहानी या लोरी सुनाएं  
रोजाना बच्चों के सोने से पहले उनको लोरी या फिर कहानी सुनाएं। उनके साथ बैठें और गले लगाएं। इससे आपका बच्चा सुरक्षित महसूस करेगा और वह जल्दी सो भी जाएगा।

खाना जरूर खिलाएं 
बच्चे को सोने से पहले कुछ हल्का खाने को या फिर दूध जरूर देना चाहिए। इससे उनका पेट भी भरा रहेगा और उनको जल्द ही आराम की नींद आएगी।

प्यार करें 
बच्चे को डांटने की बजाय उनको प्यार से समझाएं। इससे बच्चा आपकी बात को न सिर्फ अच्छे से समझेगा, बल्कि आपकी हर बात भी मानेगा।