पेरेंट्स का किसी और से है अफेयर तो बच्चों पर होता है गहरा असर, हो सकती हैं ये परेशानियां

By Ek Baat Bata | Jan 21, 2022

बच्चे की अच्छी परवरिश में माता-पिता का सबसे बड़ा हाथ होता है। लेकिन अगर पेरेंट का किसी दूसरे के साथ अफेर है तो इससे बच्चे पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दोनों पार्टनर के बीच तो लड़ाई-झगड़े होते ही हैं लेकिन यह आपके परिवार को भी अलग कर सकता है। इससे बच्चे की मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा असर होता है और उसका भविष्य खराब हो सकते है। आइए जानते हैं कि पेरेंट्स का किसी और से अफेयर होने पर बच्चों पर क्या असर होता है -

मानसिक रूप से परेशान 
अगर पेरेंट्स का किसी और से अफेयर हो तो इससे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भले ही आपको लगता हो कि आपका बच्चा अफेयर का मतलब नहीं समझता है। लेकिन आपके और आपके पार्टनर के व्यवहार और घर का माहौल देखकर वह यह जरूर समझ जाता है कि आप दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इससे बच्चा मानसिक रूप से परेशान हो सकता है और उसे तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।

आक्रमक स्वाभाव 
अगर बच्चे को घर में सही माहौल ना मिले तो उसका स्वभाव चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है। इसका असर उसकी आने वाली जिंदगी में भी कई परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर आक्रमक बनते हैं. 

डर और असुरक्षा का भाव 
अगर बच्चे को अपने माता-पिता के बारे में कोई ऐसी बात मालूम होती है तो इससे उसे भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचती है। ऐसे में बच्चा खुद को उपेक्षित महसूस करने लगता है। उसके अंदर डर और असुरक्षा का भाव आ जाता है जिससे वे मानसिक तनाव का शिकार होने लगता है।

पढ़ाई में कमजोर 
अगर बच्चे को अपने माता-पिता के बारे में कोई ऐसी बात पता चलती है या घर पर सही माहौल नहीं मिलता है तो वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता है। ऐसे बच्चे का दिमाग कभी फ्रेश नहीं होता और पढ़ाई में लगातार पर पिछड़ने लगता है।

समाजिक दूरी 
अगर बच्चे के दोस्तों या उसके क्लासमेट्स को इस सच्चाई का पता चल जाए तो वे बच्चे का मजाक बना सकते हैं। इससे आपके बच्चे के अंदर असुरक्षा पैदा हो सकती है और वह खुद को समाज से दूर करने लगेगा।

रिश्तों के प्रति हीन भावना
अगर पेरेंट्स का किसी और के साथ अफेयर हो तो इससे बच्चे की आने वाली जिंदगी भी प्रभावित हो सकती है। अगर उसे ऐसी किसी बात का पता चले तो भले ही वह कुछ ना बोले लेकिन उसके अंदर रिश्तों और शादी के प्रति हीन भावना पैदा हो सकती है।