Parenting Tips: सर्दी में बच्चों का सुबह उठना बना सिरदर्द, ये असरदार नुस्खे लाएंगे स्कूल जाने में 'चमत्कार'

By Ek Baat Bata | Nov 21, 2025

सर्दियों के मौसम में हमारा शरीर ज्यादा सुस्त हो जाता है। इसलिए सुबह उठने में दिक्कत होती है। खासकर बच्चों को उठाने में ज्यादा दिक्कत होती है। माता-पिता के लिए सबसे बड़ी टेंशन यह होती है कि बच्चों को सुबह समय पर कैसे उठाया जाए। कई बच्चे ऐसे होते हैं, जो बिस्तर छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। वहीं बच्चे हर दूसरे दिन बहाने बनाकर स्कूल मिस कर देते हैं। स्कूल के लिए तैयार होने में बच्चे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। 

कई रिसर्च के अनुसार, बच्चे ऐसा जानबूझकर नहीं करते हैं, बल्कि नींद, रूटीन और म़ॉर्निंग सेटअप पर काम नहीं किया होता। इसलिए बच्चे सुबह उठने में परेशान करते हैं। ऐसे में अगर आपका भी बच्चा यही करता है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चे को उठाने में मददगार हो सकते हैं।

बच्चे को सुबह जगाने के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये टिप्स

बच्चों के मुंह पर सूरज की रोशनी डालने की कोशिश करें। आप कमरे के पर्दे या खिड़कियां हटाकर बच्चे को उठाने की कोशिश करें।
आप सुबह-सुबह बच्चों को उनका पसंदीदा नाश्ता बनाकर उठा सकती हैं। इससे बच्चे के मन में खाने का लालच आएगा और आपका बच्चा फौरन उठ बैठेगा।
अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है, तो उसे बच्चे को उठाने का काम सौंपे। इस मजेदार टिप से यकीनन बच्चा जल्दी उठ जाएगा।
पेरेंट्स अलार्म लगाकर भी बच्चे को उठा सकते हैं। नहाने के फौरन बाद बच्चों को उनकी पसंदीदा चीजों को करने का लालच दें।

ये टिप्स भी आएंगे बहुत काम

पेरेंट्स को बच्चे के सोने का एक टाइम बनाना चाहिए। वहीं सोने के करीब 1 घंटे पहले उनको स्क्रीन से दूर रखें, तभी आपका बच्चा सो पाएगा।
बच्चों को सुलाने से पहले उनको कहानी सुनाएं और हल्की बातचीत करें। इससे बच्चा जल्दी और समय पर सो पाएगा।
हालांकि एकदम से नया नियम लागू करने पर बच्चा रिएक्ट कर सकता है, इसलिए उन पर धीरे-धीरे करके रूल्स लगाएं।

बच्चों को उठाने का सही तरीका

बच्चे को नींद से उठाने के लिए प्यार से बात करें। क्योंकि नींद से उठना परेशानी भरा हो सकता है और अगर आप गुस्सा करेंगे तो बच्चा रूठ सकता है। वहीं बच्चों को जल्दी उठने के लिए उनको गिफ्ट दें।