जानें लॉकडाउन के समय कैसे करें बच्चों की देखभाल?

By Ek Baat Bata | Apr 03, 2020

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व मे ख़ौफ़ का माहौल बना रखा है।सब देशों ने इससे बचने के लिए लॉकडाउन कर दिया है। भारत सरकार ने भी 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया है जिसके कारण स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बन्द है। तो जाहिर सी बात है, बच्चे भी घर पर ही रहेंगे। यही समय है जब आप अपने बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। अपने रोजमर्रा की जिंदगी में हम अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं। परन्तु लॉक डाउन के समय आप अपना पूरा समय परिवार और बच्चो के साथ बिता सकते हैं।ऐसे समय मे आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। लॉक डाउन के समय आपको अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा देनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले उनकी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। जैसे-

1.बच्चों को सुबह जल्दी उठाएं।
2.उन्हें ब्रश कराकर फ्रेश होने के लिए कहें।
3.समय पर नहाने की आदत डालें।
4.फोन और टेलीविजन कम से कम इस्तेमाल करने दें।
5.बच्चों के साथ खेलें।
6.उन्हें अच्छी कहानियां सुनाएं।
7.अपने बचपन की कहानियां और किस्से बच्चों को सुनाएं।

बच्चों का दिमाग उसी दिशा में आगे बढ़ता है, जो आप उन्हें बचपन से सिखाते हैं। अगर आप परिवार के साथ रहते हैं तो बच्चों को अच्छी आदतें सीखने में ज्यादा समय नही लगता क्योंकि उन्हें सीखने में उनके दादा-दादी अहम भूमिका निभाते हैं। परंतु अगर आप अपने बच्चों के साथ अकेले रहते हैं तो आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देना होगा।अगर घर मे कोई समस्या हो या आपके बीच मे कोई मन-मुटाव हो तो उसका असर बच्चों पर नही पड़ने दें।