इस तरह पहनें फ्लोरल प्रिंट की शर्ट, मिलेगा सेलेब्स जैसा लुक

By Ek Baat Bata | Jan 28, 2021

आजकल फ्लोरल शर्ट खूब फैशन में हैं। हर लड़की की वार्डरॉब में फ्लोरल शर्ट जरूर होनी चाहिए। आप फ्लोरल शर्ट को ऑफिस, डिनर डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग या किसी भी ओकेशन पर पहन सकती हैं। अगर आप इस बात को लेकर दुविधा में हैं कि फ्लोरल शर्ट के साथ क्या पहनें तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको फ्लोरल शर्ट को कैरी करने की कुछ खास टिप्स देंगे -   
लूज़ फ्लेयर्ड पैंट के साथ पहनें फ्लोरल शर्ट 
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि अपनी फ्लोरल शर्ट के साथ क्या पहनें तो अलमारी से फ्लेयर्ड पैंट निकालें और इसे अपनी फ्लोरल शर्ट के साथ पहन लें। ध्यान रखें कि फ्लोरल प्रिंट की शर्ट के साथ प्लेन कलर की पैंट पहनें। इसके साथ आप हील्स या बूट्स पहन सकती हैं। इस लुक को आप दोस्तों के साथ आउटिंग या ऑफिस के लिए भी कैरी कर सकती हैं। 

फ्लोरल शर्ट के साथ पहनें डेनिम 
आप अपनी फ्लोरल शर्ट के साथ डेनिम भी पहन सकती हैं। आप ब्लू, ब्लैक या व्हाइट, किसी भी कलर की डेनिम पहन सकती हैं। अगर आप फंकी लुक पाना चाहती हैं तो रिप्ड जींस पहन सकती हैं। वहीं, अगर आप ऑफिस में फ्लोरल शर्ट पहन कर जाना चाहती हैं तो प्लेन डेनिम के साथ हील्स या शूज़ पहन सकती हैं। 

फ्लोरल शर्ट के साथ पहनें मिनी स्कर्ट 
आजकल फ्लोरल शर्ट के साथ मिनी स्कर्ट भी काफी फैशन में है। आप डेनिम या लेदर की शॉर्ट स्कर्ट को फ्लोरल शर्ट के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ आप डेनिम या लेदर की जैकेट भी पहन सकती हैं। इस ऑउटफिट के साथ आप बूट्स या हील्स  हैं। 

फ्लोरल शर्ट के साथ पहनें शॉर्ट्स 
आप फ्लोरल शर्ट के साथ शॉर्ट्स भी पहन सकती हैं। आप कॉटन, डेनिम या लेदर शॉर्ट्स पहन सकती हैं, बेहद स्टाइलिश लगेंगी। फ्लोरल शर्ट के साथ शॉर्ट्स आजकल बहुत ट्रेंड में है। इस ऑउटफिट के साथ आप कैज़ुअल शूज़ या फ्लैट्स पहन सकती हैं। 
 
फ्लोरल शर्ट के साथ पहनें लॉन्ग स्कर्ट  
फ्लोरल शर्ट के साथ लॉन्ग स्कर्ट बहुत स्टाइलिश लगती है। आप फ्लोरल शर्ट के साथ प्लेन लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं। इस लुक को आप ऑफिस या आउटिंग, कहीं भी कैरी कर सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ आप हील्स पहनें, बहुत खूबसूरत दिखेंगी।