महिलाएं हों या फिर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। उनको तैयार होना काफी पसंद होता है। घूमना-फिरना, अच्छे-अच्छे कपड़े पहनना आदि सब कुछ अच्छा लगता है। वह चाहती हैं कि वह ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें वो सबसे ज्यादा सुंदर लगें। जब आप अच्छे कपड़े पहनती हैं, तो अंदर से कॉन्फिडेंस भी आता है।
लेकिन कुछ लड़कियों की हाइट कम होता है और उनको कंफ्यूजन रहती है कि वह कौन सा टॉप पहनें, जिसमें उनका लुक सबसे अच्छा लगे। ऐसे में अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ स्टाइलिश टॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
क्रॉप टॉप
आज कल क्रॉप टॉप खूब ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपकी हाइट कम है, तो आप क्रॉप टॉप को हाई वेस्ट जींस या फिर स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं। क्रॉप टॉप कमर को हाईलाइट करते हैं। इसको पहनने से पैर भी थोड़ा लंबे नजर आते है। इसको पहनने से आपका लुक भी काफी अच्छा लगेगा।
वी-नेक टॉप
इसके साथ ही कम हाइट वाली लड़कियों पर वी नेक डिजाइन वाले टॉप काफी अच्छे लगते है। इस तरह के टॉप पहनने से गला भी लंबा दिखाई देता है। अगर आप इसको पहनेंगी, तो आपका पूरा लुक बैलेंस रहेगा। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा लूज या चौड़े वी नेक वाले टॉप नहीं पहनें।
फिटेड पेपलम टॉप
अगर आपको भी फेमिनिन लुक पसंद है, तो पेपलम टॉप आप पर काफी अच्छा लगेगा। जिन लड़कियों का वेट ज्यादा होता है, उन पर पेपलम टॉप काफी अच्छा लगता है। लेकिन कम हाइट वाली लड़कियों के लिए फिटेड पेपलम टॉप बहुत अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉडी शेप भी साफ नजर आएगी।
वर्टिकल स्ट्राइप्स टॉप
अगर छोटी हाइट वाली लड़कियां सीधी लाइनों वाले टॉप पहनेंगी, तो इससे भी आपका लुक बैलेंस हो जाएगा। इसको पहनकर आपकी हाइट लंबी नजर आएगी। इसलिए हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स की जगह आप वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले टॉप ही खरीदें।