Lavender Suit Designs: Wardrobe में जरूर शामिल करें ये Lavender Suit, Office में मिलेगा Classy और Elegant लुक
By Ek Baat Bata | Apr 27, 2026
फैशन की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ बदलाव होता रहता है। वहीं वर्किंग वुमेन अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप से लेकर ड्रेसिंग तक पर खास ध्यान देती हैं। वहीं हर रोज नए-नए आउटफिट पहनकर स्टाइलिश नजर आती हैं। बता दें कि बीते कुछ समय में लैवेंडर रंग के कितने उदाहरण हमने देखे हैं। वहीं इस रंग को महिलाओं ने भी दिल से स्वीकार किया है और अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाया है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट लैवेंडर कलर के सूट डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। जोकि ऑफिस वियर के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट
अपने ऑफिस में स्टाइलिश लुक पाने के लिए स्क्वायर नेक फुल स्लीव्स कुर्ता सेट को कैरी कर सकती हैं। यह सूट आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देगा। खासकर ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए ऐसे सूट डिजाइंस बेस्ट हो सकते हैं।
लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट
अगर आप भी ऑफिस में पहनने के लिए खूबसूरत सूट की तलाश में हैं। तो आप खूबसूरत लैवेंडर कलर एम्ब्रॉयडरी वर्क सीक्विन कुर्ता सेट कैरी कर सकती हैं। यह ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। यह आपको खूबसूरती को बढ़ाने के साथ स्टाइलिश लुक देगा। आप इस तरह का सूट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से खरीद सकती हैं।
रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता
स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप भी अपने वॉर्डरोब में खूबसूरत रेगुलर थ्रेड वर्क लैवेंडर कलर कुर्ता, ट्राउजर सेट शामिल कर सकती हैं। यह आपको खूबसूरत लुक देने का काम करेगा। वहीं आप यह सूट पहनकर ऑफिस भी जा सकती हैं। यह आपके लुक अट्रैक्टिव बनाने में काफी मददगार हो सकता है।
लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट
अगर आप भी अपने ऑफिस में स्टाइलिश और खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं। तो आपको कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आप ऑफिस के लिए लैवेंडर कलर फ्लेयर्ड स्लीव्स थ्रेड वर्क कुर्ता सेट को ट्राई कर सकती हैं। इस दिनों ऐसे सूट डिजाइंस का काफी ट्रेंड में है। वहीं ज्यादातर महिलाएं फेस्टिवल आदि में ऐसे सूट पहनना पसंद करती हैं।
लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट
अगर आप भी अपने ऑफिस जाने के लिए एक जैसे सूट पहनकर बोर हो गई हैं। तो आप लैवेंडर कलर वी नेक फ्लोरल प्रिंट कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। आप इसको ऑफिस पहनकर जा सकती हैं। वहीं इसमें आपका लुक भी बेहद प्यारा नजर आएगा।