Maheshwari Saree Designs: Festive Season में छाया Maheshwari Saree का जादू, ये 5 Designs बना देंगे आपको Style Diva
By Ek Baat Bata | May 22, 2026
अधिकतर भारतीय महिलाएं त्योहार या फंक्शन के दौरान साड़ी पहनना पसंद करती हैं। वहीं न सिर्फ महिलाएं बल्कि लड़कियां भी खास मौके पर साड़ी पहनती हैं। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है, तो आपको कुछ लेटेस्ट और फेमस माहेश्वरी साड़ी डिजाइंस को अपने वॉर्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। इन दिनों यह साड़ियां काफी ट्रेंड में भी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट साड़ी के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं।
वोवन डिजाइन लाइट पिंक जरी माहेश्वरी साड़ी
अगर आप किसी खास फंक्शन में साड़ी पहनान चाहती हैं तो आपको यह बेहद खूबसूरत वोवन डिजाइन लाइट पिंक जरी माहेश्वरी साड़ी पहन सकती हैं। इस दौरान यकीनन फंक्शन में सभी की निगाहें आप पर होंगी। इन दिनों इस तरह की साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। जोकि आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगी।
पर्पल माहेश्वरी सिल्क साड़ी
अगर आपके घर पर कोई खास प्रोग्राम होने वाला है और आपको साड़ी पहनने का शौक है, तो आप खूबसूरत पर्पल माहेश्वरी सिल्क साड़ी को पहनकर अपनी खूबसूरती को निखार सकती हैं। आप त्योहार आदि के मौके पर यह साड़ी पहनकर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट जरी सिल्क कॉटन माहेश्वरी साड़ी
अगर आप भी भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो आपको फ्लोरल प्रिंट जरी सिल्क कॉटन माहेश्वरी साड़ी पहनना चाहिए। आज मार्केट या फिर ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से इस तरह की साड़ी खरीद सकती हैं।
फ्लोरल ऑर्गेंजा प्रिंटेड माहेश्वरी साड़ी
किसी भी खास मौके के लिए इस तरह की फ्लोरल ऑर्गेंजा प्रिंटेड माहेश्वरी साड़ी भी परफेक्ट हो सकती है। आप इसके साथ डिजाइनर और मैचिंग ब्लाउज कैरी कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और मैचिंग एक्सेसरीज जरूर रखें।
जरी आर्ट सिल्क माहेश्वरी साड़ी
आप इस तरह की जरी सिल्क माहेश्वरी साड़ी भी पहन सकती हैं। इस साड़ी को न सिर्फ किसी खास फंक्शन बल्कि त्योहार के समय भी पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। आजकल इन साड़ियों की काफी डिमांड देखी जा रही है। जोकि आपके लिए परफेक्ट रहेगी। आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से यह साड़ी खरीद सकती हैं।