By Ek Baat Bata | Sep 18, 2026
खूबसूरत, लंबे और घने बाल हमारी खूबसूरती को दोगुना करने का काम करते हैं। खासकर फेस्टिव सीजन में सिल्की, घने और लंबे बाल एथनिक लुक को परफेक्ट बनाते हैं। वहीं बालों की खूबसूरती तब और ज्यादा निखरकर आती है, जब आप उनके साथ कुछ मैचिंग और लेटेस्ट हेयर एक्सेसरीज जोड़ती हैं। मेकअप, आउटफिट्स और ज्वेलरी को लगभग हर कोई कैरी करता है। लेकिन महिलाएं हेयर एक्सेसरीज को लेकर अक्सर कंफ्यूज रहती हैं। ऐसे में इस फेस्टिव सीजन आप भी एथनिक लुक के साथ सही हेयर एक्सेसरीज चुनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
मार्केट में आपको कई तरह की मॉर्डन और पांरपरिक हेयर एक्सेसरीज मिल जाएंगी। जिनको आप फेस्टिव सीजन में रॉयल लुक पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।
आजकल शीशपट्टी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस फेस्टिव सीजन आप भी इस तरह की कुंदन और मोतियों वाली शीशपट्टी या माथा पट्टी को कैरी कर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसको बालों में लगाना काफी आसान होता है। यह माथे के साथ-साथ पूरे फेस की खूबसूरती को निखार देता है।
पोलकी, कुंदन और बारीक मोतियों से बनी यह माथा पट्टी खुले बालों पर काफी अच्छी लगती है।
आप इसको साड़ी, लहंगे या राजपूती पोशाक के साथ पेयर कर सकती हैं।
फूलों वाला गजरा लगभग हर महिला की पहली पसंद बना है। अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए आप आर्टिफिशियल या फैब्रिक गजरा क्लिप्स यूज कर सकती हैं। इससे आपके बालों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
हाफ-अप हेयरस्टाइल या ट्रेडिशनल मेसी बन बनाकर गजरा क्लिप्स को अपने बालों में लगा सकती हैं।
इसको आप बनारसी साड़ी, इंडो-वेस्टर्न और कांजीवरम साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
फेस्टिव सीजन में सुनहरी लटकन, शीशे, गोटा-पट्टी और रंग-बिरंगे मोतियों से सजी ट्रेंडी परांदी काफी ट्रेंड में रहती है। वहीं आप फेस्टिव सीजन में अपने लुक को खास बनाने के लिए गोटा-पट्टी और मोतियों वाली परांदी कैरी कर सकती हैं। तीन लेयर वाली गूंथी चोटी के निचले हिस्से में इसको लगाकर अपने लुक को कंप्लीट करें। इससे आपकी चोटी की लंबाई भी बढ़ जाएगी।
जानें कैसे करें स्टाइल सागर चोटी, थ्री लेयर वाली गूंथी चोटी और खजूर चोटी के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
इसको आप शरारा, पंजाबी सूट या हैवी लहंगा चोली के साथ पेयर कर सकती हैं।
इन एक्सेसरीज को पेयर करने से आपके बालों की खूबसूरती बढ़ने के साथ इसके अन्य फायदे भी मिलेंगे।
इन हेयर एक्सेसरीज की वजह से आपका सिंपल लुक भी हैवी और खूबसूरत लगने लगता है।
फैंसी जूड़ा पिन्स और शीशपट्टी बालों को अच्छे से होल्ड करती है।
साड़ी, अनारकली, शरारा या इंडो-वेस्टर्न जैसे किसी भी आउटफिट के साथ आप इन हेयर एक्सेसरीज को पेयर कर सकती हैं।