साड़ी को एक तरीके से पहनकर हो चुके हैं बोर तो एक बार जरूर पढ़ें

By Ek Baat Bata | May 27, 2020

साड़ियां भारत का सबसे प्रसिद्ध परिधान माना जाता है। साड़ी किसी भी महिला की सुंदरता में चार-चांद लगा देती हैं। साड़ी को आजकल विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। विदेशों से भारत में घूमने आई महिलाएं भी साड़ी पहनना पसन्द करती हैं।
 
साड़ी प्राचीन काल से ही भारतीयों की पहचान रही हैं।यह लगभग 5 से 6 गज लंबी होती है। यह तो सबको पता ही होता है कि साड़ी चोली, ब्लाउज और पेटीकोट के साथ पहनी जाती हैं।  आप अगर एक तरह से साड़ी को हमेशा पहनती हैं, तो ये थोड़ा बोरिंग हो जाता है। इसलिए आपको कुछ तरीके बता रहें हैं, जो एकदम खूबसूरत लुक देंगे।

1. मुमताज स्टाइल साड़ी- 
आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे गाने में मुमताज ने जो स्टाइल साड़ी पहनी। वह साड़ी बेहद फेमस हुई थी। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुमताज स्टाइल में साड़ी पहन चुकी हैं। आप अपनी हैवी साड़ी से लेकर नॉर्मल साड़ी तक, हर साड़ी में इस स्टाइल को अपना सकती हैं।

2. तितली साड़ी-
 तितली साड़ी ड्रापिंग पतली और थोड़ी सुडौल लड़कियों के लिए बहतरीन तरीका है। आप किसी भी प्रकार की साड़ी के साथ इसे ट्राय कर सकती हैं। लेकिन अगर आप कोटा या शिफॉन जैसी हल्की साड़ी चुनते हैं,  तितली के पंख काफी सुंदर बनते हैं। ऐसी साड़ी का इस्तेमाल करें, जिसमें थोड़ी बहुत कढ़ाई भी हो। यह फ्रंट पल्लू के साथ की जाती है।

3. धोती स्टाइल साड़ी- 
धोती स्टाइल साड़ी आजकल लड़कियों में काफी फेमस है, क्योंकि यह पहनने में आसान और आरामदायक होती है। कई सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में भी ये पहनी जाती है। इस तरह की साड़ी को आप क्रॉप टॉप,या शर्ट के साथ भी पहन सकते हैं।

4. गुजराती स्टाइल साड़ी-
 इस तरह की साड़ियों में पल्लू सामने की तरफ होता है। इस साड़ी को  ज्यादातर नवरात्रों के समय गरबा खेलते वक्त पहना जाता है। गुजराती स्टाइल की साड़ी ट्रेडिशनल रूप देती है। इस स्टाइल में साड़ी पहनने के लिए आपको शिफोन और जोर्जट की साड़ी का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। साड़ी का बिना पल्लू वाला हिस्सा दाईं तरफ से टांगे और कमर से घुसा कर पीछे की तरफ लाएं और ऐसा करते वक्त पूरा टक करें।

5. सबसे बेहतर तरीका है कैन-कैन-
इस तरीके में सिल्क की साड़ियों का प्रयोग किया जाता है। यह तरीका असाधारण लेकिन बहुचर्चित है। हम आपको बता रहे हैं, कैन-कैन साड़ी स्टाइल की। जो एक सिम्पल सिल्क साड़ी को भी डिज़ाइनर लूक दे सकती है।

कैन-कैन साड़ी एक काफी अच्छा फैशन है, जो आजकल ट्रेंड में है। इससे आपकी साड़ी को एक अच्छा घेर मिले। आप इस स्टाइल को किसी अन्य साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। क्लासिक साड़ी के साथ एक नूतन लुक चाहते हैं ये तरीका अपनाया जा सकता है। ज्यादातर औरतें अपनी सिल्क साड़ियों को एक बार पहनने के बाद दोबारा इस्तेमाल नही करतीं हैं। लेकिन इस अंदाज में आप इसे कई बार पहन सकती हैं।

अगर आपके दिमाग में ये सवाल है कि इसको कैसे पहनें तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। इसके लिए आपको जरूरत होगी एक कैन-कैन लहंगे और सिल्क साड़ी की सबसे पहले आप लहंगा पहन लें। इसके बाद साड़ी को एक ओर से पकड़ कर उसकी प्लीट्स बना लें। इन प्लीट्स को आपको सेंटर में अटैच न करकें साइड में अटैच करना है। इसके बाद आप अपना पल्लू सेट कर लें। इस तरीके से कैन-कैन साड़ी आसानी से तैयार हो सकती हैं।