Weight Loss: डिनर में भूलकर भी न खाएं ये 10 चीजें, वरना तेजी से बढ़ेगा शरीर का Belly Fat

By Ek Baat Bata | Aug 06, 2026

आज के समय में वेट लॉस बहुत सारे लोगों की प्राथमिकता बन चुकी है। लेकिन अक्सर लोग सिर्फ एक्सरसाइज या डाइटिंग पर ध्यान देते हैं। साथ ही यह भूल जाते हैं कि कब और क्या खाना है। यह भी बेहद जरूरी है। खासकर डिनर यानी की रात का खाना, वेट लॉस में अहम भूमिका निभाता है।
 
रात को हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और हम शरीर को आराम देते हैं। इसलिए अगर इस दौरान गलत डाइट ली जाए, तो वह आसानी से फैट में बदल सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो इन चीजों को रात के खाने में शामिल करने से बचें।

डिनर से इन चीजों को करें बाहर

सफेद चावल में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। यह ब्लड शुगर को बढ़ाने के साथ-साथ वेट लॉस के प्रोसेस को धीमा कर देता है।

ऑयली डिशेज, जैसे- समोसे, पकौड़े और डीप फ्राइड फ्रूट्स से कैलोरी और फैट दोनों बढ़ते हैं।

पास्ता और नूडल्स आदि चीजें मैदे से बनी होती हैं, जो फाइबर में कम और कार्ब्स में अधिक होते हैं।

हाई फैट और प्रोटीन वाले हैवी मीट रात को पचने में अधिक समय लेते हैं। जिससे मेटाबॉलिज्म और नींद दोनों प्रभावित होते हैं। इससे वेट बढ़ता है।

केक, आइस्क्रीम और मिठाइयों आदि में कैलोरी और चीनी ज्यादा होती है। यह रात को फैट के रूप में स्टोर होती है।

सफेद ब्रेड में रिफाइंड कार्ब्स वेट बढ़ाने में मदद करते हैं। फाइबर की कमी से पेट जल्दी नहीं भरता है, जो वेट बढ़ने की वजह बनता है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा आदि में शुगर और कैलोरी होती है, जोकि वेट लॉस के प्रोसेस को रोक सकता है।

प्रोसेस्ड फूड्स जैसे इंस्टेंट नूडल्स, पैकेज्ड स्नैक्स में शुगर, नमक और प्रिजरवेटिव्स अधिक होते हैं।

चीज और डेयरी प्रोडक्ट्स में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जोकि रात के समय मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है।

अधिक नमक वाला खाना खाने से शरीर में पानी रोककर वेट और सूजन को बढ़ा सकता है।

अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सबसे पहले रात के खाने की क्वालिटी और क्वांटिटी पर ध्यान देना चाहिए। लो-कैलोरी, हल्का और हाई फाइबर वाला खाना न सिर्फ वेट लॉस करने में मदद मिलती है। बल्कि नींद और पाचन भी बेहतर होगी।