Weight Loss Tips: Fitness का Golden Rule, एक्सपर्ट ने बताया कैसे घटेगा वजन जो दोबारा कभी नहीं बढ़ेगा

By Ek Baat Bata | Feb 02, 2026

आज के समय में लोग तेजी से वेट लॉस करने की जुगत में लगे हैं। जिसमें एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक मोटापा कम करने के लिए लोगों द्वारा अलग-अलग पैंतरे अपना रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक यह वेट टिक नहीं पाता है और बाद में आपके शरीर में तेजी से फैट बढ़ने लगता है। इसलिए सिर्फ वेट लॉस ही जरूरी नहीं है, बल्कि लंबे समय तक खुद को फिट रखना जरूरी है। हेल्दी तरीके से कम किया वेट आपके शरीर को हेल्दी और लंबे समय तक फिट रखने में मदद करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेट लॉस के 4 तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मोटापा कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

नियमित वेट लॉस

यह वेट लॉस का सबसे आम तरीका है। इसमें कैलोरी कम कर देते हैं, जिस कारण धीरे-धीरे वेट कम होने लगता है। यह वेट घटाने का सही तरीका है, लेकिन लंबे समय के लिए यह तरीका न तो फायदेमंद है और न ही टिकाऊ है।

हेल्दी तरीके से वेट लॉस

हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने के लिए डाइट से कैलोरी कम करनी होती है। इससे वेट पर तेजी से असर होता है। यह एक खास अंतर है कि कैलोरी की कमी होने पर पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से रिप्लेस किया जाता है। इससे वेट लॉस करते समय बॉडी को जरूरी मिनरल और विटामिन्स मिलते हैं। इससे आप पूरा दिन एनर्जेटिक फील करते रहते हैं।

हेल्दी तरीके से फैट

जब आप फैट कम करते हैं, जबकि ऊपर बताए गए दो तरीकों से भी वेट लॉस कर सकते हैं। इसमें हेल्दी लेकिन लो कैलोरी डाइट लेते हैं, तो इसमें रोजाना स्ट्रेंथ-ट्रेनिंग की जाती है। इससे आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस करते हैं। इससे मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा मिलता है। लंबे समय में हेल्दी रहने के लिए वेट लॉस का यह सबसे अच्छा तरीका है। इसमें आपको रोजाना स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने की आवश्यकता है।

हेल्दी और टिकाऊ तरीके वेट लॉस

अगर फिटनेस ट्रेनर की मानें, तो यह वेट लॉस का सबसे कारगर तरीका है। क्योंकि इससे न सिर्फ वेट कम होता है, बल्कि लंबे समय तक इसको मेंनटेन करना भी आसान हो जाता है। इसके लिए धीमे और स्थिर तरीके से वेट लॉस पर ध्यान दिया जाता है। इससे स्थायी रूप से फैट कम होता है और जब आप इस तरह से वेट लॉस करते हैं, तो दोबारा वेट जल्दी नहीं बढ़ता है।