वेट लॉस करना कोई जादू नहीं बल्कि यह एक संयमित लाइफस्टाइल, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर आधारित होता है। वजन कम करने के लिए लोग क्रैश डाइट या फिर गलत तरीकों का सहारा लेते हैं, जोकि आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर आप सच में हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं, तो आपको धैर्यपूर्वक कुछ सही आदतों को अपनाना होगा। इससे न सिर्फ आपका वेट लॉस होगा, बल्कि आपकी पूरी सेहत भी बेहतर होगी।
रोजाना खाएं एक खीरा
खीरा फाइबर और पानी से भरपूर होता है। इसको खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। वहीं इसकी कैलोरी भी कम होती है।
रोज 9 गिलास पानी है जरूरी
रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, यह शरीर को डिटॉक्स करती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। इसके साथ फैट बर्निंग में भी मदद मिलती है।
रोजाना 1 किलोमीटर चलें
रोजाना हल्की-फुल्की वॉक करना हमारे शरीर को एक्टिव रखती है और धीरे-धीरे कैलोरी भी बर्न करती है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी लाभकारी होता है।
9 घंटे की नींद जरूरी
स्वस्थ रहने के लिए नींद भी जरूरी होती है। क्योंकि नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं और वजन बढ़ सकता है। पर्याप्त नींद वेट लॉस में मदद करती हैं।
डिटॉक्स वॉटर
सुबह के समय हल्दी, अदरक और नींबू वाला डिटॉक्स वॉटर पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट तेजी से बर्न होता है।
मीठे से बनाएं दूरी
शरीर में शुगर फैट के रूप में स्टोर होती है। इसलिए केक, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों से दूरी बनाकर चलना चाहिए।
हरी सब्जियां और प्रोटीन
फाइबर से भरपूर सब्जियां और प्रोटीन वेटलॉस में सहायक होते हैं। साथ ही यह मसल्स बनाने में भी सहायता करते हैं।
ग्रीन टी पिएं
बता दें कि ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जोकि फैट को तेजी से बर्न करते हैं। इसलिए दिन में एक-दो कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है।