डबल चिन को दूर करने के लिए आजमाएं ये आसान टिप्स

By Ek Baat Bata | Mar 24, 2021

बढ़ती उम्र में त्वचा में ढीलापन आना आम है, जिससे डबल चिन की समस्या हो सकती है। बढ़ती उम्र में कोलेजन कमजोर हो जाता है, जिससे ठोड़ी और गर्दन के आसपास फैट जमा हो जाता है। अतिरिक्त मात्रा में फैट जमा होने से त्वचा में खिंचाव आ सकता है, जिसके परिणामस्वरूप डबल चिन की समस्या हो सकती है। मोटापे व जेनेटिक कारणों की वजह से भी डबल चिन की समस्या हो सकती है। यह देखने में बहुत भद्दा लगता है और आपकी खूबसूरती को कम कर सकता है। आज के इस लेख में हम आपको डबल चिन को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे -  

अंडा 
अंडे की सफेदी जर्दी का इस्तेमाल डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में अंडे के सफेद हिस्सा लें और इसमें एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर मिलाएँ। इस मिश्रण को अपनी ठोड़ी और गर्दन के आस-पास लगाएं और करीब 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

ग्रीन टी 
ग्रीन टी न सिर्फ वेट लॉस में मदद करती है, जिससे डबल चिन कम करने के लिए भी मदद मिलती है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और कैटेचिन नामक तत्व  पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। इसके लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें। पांच-दस मिनट के बाद चाय छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पिएँ। आप एक दिन में करीब तीन बार ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 

विटामिन ई 
त्वचा और बालों के लिए विटामिन-ई बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट का प्रमुख स्रोत है जो डबल चिन को कम करने में मदद करता है।  इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल लें और उनके अंदर का सारा तेल निकाल लें। अब इस तेल को अपनी ठोड़ी और गले पर लगाएं और कुछ मिनटों तक हल्की मालिश करें। इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगे रहने दें।

च्विंगम
डबल चिन से छुटकारा पाने के लिए आप च्विंगम भी चबा सकते हैं। च्विंगम चबाना फेस के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। इससे चेहरे और ठोड़ी पर जमा अतिरिक्त फैट को हटाने में मदद मिलती है।

तरबूज 
तरबूज हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। तरबूज में फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। तरबूज खाने से मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है और डबल चिन की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए एक कटे हुए खरबूजे को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब कॉटन पैड या रुई की मदद से इसे ठोड़ी और गले पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा  रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।