इस आसान तरीके से पेट कि चर्बी करें चुटकियों में कम

By Ek Baat Bata | Dec 13, 2019

पेट की चर्बी से अक्सर लोग परेशान रहते है, पेट में इकट्ठी हुई चर्बी दिखने के साथ- साथ सेहत के लिए भी बहुत नुकसानदायक होती है। पेट की चर्बी से थायराइड , बीपी और शुगर जैसी बीमारियाँ लग जाती है, जिसकी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको पेट की चर्बी कम करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। 

 
पैदल चलना - अगर आप भी अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते है तो सबसे पहले सुबह और शाम नियमित रूप से चलें। चलने से आपके पेट का फैट ख़त्म होता है जिसकी मदद से आप फिट रहेंगे। पेट का फैट कम करने के लिए अक्सर तेज़ी से चलना चाहिए। 
 
निम्बू का रस - पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे पहला उपाय निम्बू का रस है, निम्बू का रस रोज सुबह और शाम पीने से पेट का फैट खत्म होने लगता है। निम्बू का रस पीने से पेट का मेटाबोलिज्म बढ़ता है और फैट जल्दी से खत्म होने लगता है। 
 
लहसुन का पानी - निम्बू के रस के साथ अगर लहसुन का रस मिला दिया जाए तो बहुत फ़ायदेमंद होता है। लहसुन के रस से बॉडी का एक्स्ट्रा फैट खत्म हो जाता है।  फैट से जल्दी छुटकारा पाने के लिए निम्बू के साथ लहसुन का पानी मिलाकर पिए। 
 
बादाम - बादाम सबको पसंद होता है और बादाम ऐसे कई गुण हैं जो बेहद लाभकारी होते है। बादाम में दिमाग बढ़ाने के साथ फैट कम करने के भी गुण होते है। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो वजन कम करने में मदद करता है। 

एप्पल विनेगर - एप्पल विनेगर पेट की चर्बी कम करने में बहुत सहायक होता है। एप्पल विनेगर को खाना खाने से आधा घंटा पहले खाना चाहिए। दो चम्मच एप्पल विनेगर को पानी में मिलाकर उसका सेवन करें।   

पुदीना और धनिया - पुदीने की खुशबू को सूंघकर ही लोग उसके दीवाने हो जाते है लेकिन पेट की चर्बी को कम करने के लिए पुदीना काफी असरदार साबित होता है। धनिया और पुदीना की चटनी बनाकर उसको खाने से साथ खाएं, जल्द ही वजन घटने में सहायता मिलेगी।