Weight Loss Methods: वेट लॉस की जर्नी में शामिल करें ये हेल्दी आदतें, आसानी से कम होगा वजन

By Ek Baat Bata | Mar 19, 2025

आजकल ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। लोगों की बिजी लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से वजन बढ़ जाता है। वहीं कई लोग वेट लॉस के लिए जिम जाते हैं, डाइटिंग और एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी उनकी समस्या ज्यों कि त्यों बनी रहती है। हालांकि बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि वेट लॉस के लिए कुछ हेल्दी आदतों को भी अपनाना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किन हेल्दी आदतों को अपनाकर अपनी वेट लॉस की जर्नी को आसान बना सकते हैं।

सुबह जल्दी उठें
रोजाना सुबह जल्दी उठने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है। आप सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज या फिर योग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट न करें स्किप
ब्रेकफास्ट दिन का सबसे अहम खाना होता है। क्योंकि नाश्ते से आपको दिनभर एनर्जी मिलती है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज रहता है। नाश्ते में आप दही, ओट्स, फल या फिर अंडे जैसे हेल्दी फूड आइटम्स खा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख कम लगती है। इसलिए सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं। वहीं दिन भर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

एक्सरसाइज जरूर करें
बता दें कि एक्सरसाइज करने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस होता है। आप चाहें तो सुबह उठकर दौड़ सकते हैं, योग या फिर कोई अन्य एक्सरसाइज कर सकते हैं। 

हेल्दी खाना खाएं
दोपहर के खाने में घर का बना हेल्दी और पौष्टिक खाना खाएं। फिर अपने लंज में दाल, सब्जियां, फल और अनाज को शामिल करें। आपको मसालेदार और ऑयली खाने से परहेज करना चाहिए।

वेट लॉस के लिए अन्य जरूरी टिप्स
खाना धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं।
खाना खाते समय फोन या टीवी न देखें।
रात को सोने से करीब 2-3 घंटे तक पहले खाना खाएं। फिर खाना खाने के बाद कुछ देर टहलें।
स्ट्रेस से दूर रहें और रोजाना 7-9 घंटे की नींद जरूर लें।