Weight loss Exercises: 30 दिन में 5 किलो Weight Loss का है Target? घर पर रोज करें ये 3 असरदार एक्सरसाइज

By Ek Baat Bata | May 04, 2026

आजकल लोगों की डाइट काफी अनहेल्दी हो गई है। क्योंकि न तो खाने का कोई समय है और न हमारी थाली में हेल्दी चीजें होती हैं। जिस कारण एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इसकी वजह से लोगों का वेट बढ़ रहा है और लगातार बैठे रहकर काम करके से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। उम्र से ज्यादा वेट होना ठीक नहीं है। ऐसे में अगर आप भी 30 दिन में करीब 5 किलो वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको डाइट के साथ सही एक्सरसाइज रूटीन अपनाना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आसान और असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको रोजाना करने से आपका तेजी से फैट बर्न होगा।

ऐसे कम करें वेट

वजन कम करना आसान है, लेकिन अगर आप ध्यान लगाकर इस काम को करते हैं। डाइट पर ध्यान देने के अलावा एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप खानपान पर ध्यान दिया जाता है, तो एक व्यक्ति आराम से 10 किलो तक वेट कम कर सकता है।

वेट लॉस वाली एक्सरसाइज


जंपिंग जैक

जंपिंग जैक एक फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जोकि पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर पैरों को फैलाएं। ऐसा रोजाना सुबह और शाम के समय करना चाहिए।

स्क्वैट्स

स्क्वैट्स एक्सरसाइज जांघों और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसको करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई में खोलकर खड़े हो जाएं। फिर धीरे-धीरे बैठने की स्थिति में आएं। इसके बाद वापस खड़े हो जाएं और इस प्रोसेस को दोहराएं। इस एक्सरसाइज को करने से लोअर बॉडी टोन होती है और फैट बर्न बढ़ता है।

प्लैंक

अगर आप भी पेट के पास की जिद्दी चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो प्लैंक जरूर करना चाहिए। इसको करना आसान है। प्लैंक करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और फिर कोहनी और पंजों के सहाने बॉडी को ऊपर उठाएं। इस दौरान शरीर को सीधा रखें और 10 बार दोहराएं। इससे आपकी कोर मसल्स मजबूत होती हैं और पेट अंदर की ओर जाने लगता है।

ध्यान रखें ये टिप्स

हालांकि एक महीने में 5 किलो वेट कम करना आसान है, लेकिन इसके लिए कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है। सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि सही डाइट और लाइफस्टाइल भी उतनी ही जरूरी है। वहीं आपको बाहर खाना छोड़ना पड़ेगा।