Weight Loss Tips: बिना Gym और Dieting के घटेगा वजन, ये 'Zero Cost' फॉर्मूला अपनाएं

By Ek Baat Bata | Jan 17, 2026

आज के समय में अधिकतर लोग बढ़ते मोटापे से परेशान हैं। इसके पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन एक्सपर्ट मोटापे की शुरूआती कारणों में खराब खानपान की आदतों और फिजिकल एक्टिविटी में कमी होना सबसे ज्यादा जिम्मेदार मानते हैं। कुछ लोग अनहेल्दी चीजें अधिक खाने लगे हैं, उस पर फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं।
 
वहीं जब जंक फूड शरीर के अंदर स्टोर होने लगता है, तो वेट तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में अगर आप भी इस स्थिति से गुजर रहे हैं या फिर बढ़ते मोटापे से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वेट लॉस के सबसे आसान और सस्ते तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

मोटापे से छुटकारा दिलाएंगी ये टिप्स


रोजाना सुबह पिएं ये ड्रिंक

अगर आप भी कम समय में आसानी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने नाश्ते के समय को 2 घंटा आगे बढ़ा दें। इस समय पर आप एक्सरसाइज करें। सुबह बिना कुछ खाए पानी और ग्रीन टी का सेवन करें। इससे आपका फैट बर्न तेजी से होगा।

लंच में करें बदलाव

आप लंच में दाल और सब्जी के पोर्शन को डबल कर दें। यानी की आप पहले जितनी सब्दी और दाल खाते थे, उसको दोगुना कर दें। वहीं अपनी रोटी या चावल को आधा कर दें।

डिनर का टाइम

वेट लॉस के लिए सूरज ढलने से पहले आप अपना डिनर कर लें। फिर सूर्यास्त के बाद आपको कुछ भी नहीं खाना है। हालांकि इससे अलग आप एक कप गर्म कैमोमाइल टी या पुदीने की हर्बल टी पी सकते हैं।

रात को करें ये काम

आखिर में रोजाना रात के समय कम से कम 15 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। इन 4 टिप्स को फॉलो करने से आप कम समय में तेजी से अपने मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं।