Effective Exercises for Weight Loss: Weight Loss का ये है नया Fitness Mantra, घर बैठे ये 5 एक्सरसाइज बदल देंगी आपकी Body

By Ek Baat Bata | Jun 16, 2026

लोग वजन कम करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। सुबह जिम जाना और क्लीन डाइट लेना आदि। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास जिम जाने का समय नहीं होता है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो वेट लॉस में मदद कर सकती हैं। आप इन एक्सरसाइज को घर पर ही कर सकते हैं। बता दें कि एक्सरसाइज शरीर की चर्बी कम करने और लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने में सहायता करता है।

क्यों जरूरी है एक्सरसाइज

वजन बढ़ने का सीधा संबंध कम फिजिकल एक्टिविटी से है। एक्सरसाइज करने से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। वहीं इससे शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। रेगुलर वर्कआउट से शरीर फुर्तीला, हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है।

जंपिंग जैक

यह एक असरदार कार्डियो एक्सरसाइज है। इसमें हाथ और पैर दोनों का इस्तेमाल होता है। इससे हार्ट रेट बढ़ती है और पूरे शरीर की मसल्स एक्टिव रहती है। रोजाना कुछ मिनट य़ह एक्सरसाइज करने से फैट बर्न प्रोसेस तेज हो सकता है।

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स करने से वेट लॉस के साथ-साथ पैर और हिप्स भी मजबूत होते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से मसल्स एक्टिव होते हैं। इसको करने से अधिक कैलोरी बर्न होती है। वहीं सही पोजिशन में स्क्वाट्स करने से शरीर में बैलेंस बेहतर होता है।

पुश-अप्स

यह ताकत बढ़ाने वाली एक्सरसाइज मानी जाती है। यह मुख्य रूप से कंधे, बाजुओं और छाती पर काम करती है। इसको करने से कोर मसल्स भी एक्टिव करती है। रोजाना पुश-अप्स करने से शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

माउंटेन क्लाइंबर

यह एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज है। इसको करने से पूरे शरीर में मूवमेंट होती है। यह एक्सरसाइज पेट, हाथ और पैरों पर असर डालती है। इसको करने से थोड़े समय में पसीना निकल आता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है।

प्लैंक

हालांकि यह एक्सरसाइज देखने में आसान लगती है, लेकिन यह काफी इफेक्टिव एक्सरसाइज होती है। इससे शरीर को स्थिर रखना होता है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट और कमर के आसपास की मसल्स मजबूत होती है। लेकिन इन सभी एक्सरसाइज का फायदा आपको तभी मिलता है, जब इनको रोजाना किया जाए।