Weight Loss: Slim होने की चाहत में न करें ये 4 Mistakes, Health को हो सकता है बड़ा नुकसान

By Ek Baat Bata | May 23, 2026

मौजूदा समय में वेट बढ़ना सबसे चिंताजनक समस्याओं में से एक है। मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग मोटापे का शिकार होते जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो दिनभर बैठकर काम करना, खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड्स खाना और फिजिकल एक्टिविटी में कमी के कारण लोगों का वेट बढ़ता है। वेट लॉस के लिए कोई खाना बंद कर देता है, तो कोई घंटों एक्सरसाइज करता है। लेकिन क्या वाकई में इससे लाभ मिलता है।

बता दें कि वेट लॉस के लिए कम खाना नहीं बल्कि नियमित एक्सरसाइज, संतुलित डाइट, अच्छी और सुकून भरी नींद और लंबे समय तक टिकने वाली आदतों को अपनाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस के लिए किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

न करें ये गलतियां

अचानक खाना कम कर देने से मेटाबॉलिज्म स्लो पड़ जाता है। जिससे बाद में वेट और तेजी से बढ़ने लगता है। वहीं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से शरीर में चोट का खतरा और थकान बनी रहती है।

अचानक खाना छोड़ना सही नहीं

अक्सर लोग यह सोचते हैं कि खाना छोड़ने से वजन तेजी से कम होगा। लेकिन यह तरीका आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

क्रैश डाइटिंग में लोग जरूरत से ज्यादा कम कैलोरी लेते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी की कमी होने लगती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक जब आप खाना खाने कम कर देते हैं, तो बॉडी स्टार्वेशन मोड में चला जाता है और मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

अचानक से खाना कम करने से शरीर में कमजोरी, बाल झड़ने और चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं।

खतरनाक है ज्यादा एक्सरसाइज

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट और लाइफस्टाइल भी जरूरी होता है। जरूरत से ज्यादा वर्कआउट शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा वर्कआउट करने से थकान, मांसपेशियों में चोट और शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ सकते हैं। इससे तनाव और वसा का भंडारण बढ़ सकता है। शरीर को बिना आराम दिए वर्कआउट करने से मांसपेशियों की सही से रिकवरी नहीं हो पाती है। 

सिर्फ कैलोरी कम करना

वेट लॉस के दौरान लोग पोषण पर ध्यान नहीं देते हैं। प्रोटीन की कमी सबसे बड़ी समस्या होती है।

शरीर की मांसपेशियों को बनाए रखने में प्रोटीन मदद करता है। जब लोग पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो वेट लॉस के साथ मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं।

वेट लॉस के दौरान डाइट में पनीर, अंडा, दाल, दही और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

वेट लॉस के लिए तनाव को कंट्रोल करें और अच्छी नींद जरूर लें।

जब शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो भूख कंट्रोल करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं। जिससे ज्यादा भूख लगती है और कैलोरी इनटेक भी बढ़ सकता है।