इन नेचुरल तरीकों से कम करें ब्रेस्ट साइज, नहीं करनी पड़ेगी कोई मेहनत

By Ek Baat Bata | Oct 13, 2021

हर महिला अपने लुक्स और पर्सनालिटी को लेकर काफी सहज होती है। महिलाओं के परफेक्ट फिगर में ब्रेस्ट काफी अहम मानी जाती हैं। कई महिलाऐं हैवी ब्रेस्ट के कारण असहज महसूस करती हैं। यदि बॉडी के मुकाबले ब्रेस्ट ज़्यादा भारी हो तो यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। अनियमित पीरियड्स या ज़्यादा वेट के कारण ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है। आजकल बाजार में ब्रेस्ट साइज को कम करने के लिए कई तरह की दवाइयाँ उपलब्ध हैं लेकिन इनके साइड-इफेक्ट्स भी हैं। आप नेचुरल तरीके से भी ब्रेस्ट के साइज को कम कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट साइज कम करने के नेचुरल तरीके बताएंगे - 

एक्सरसाइज 
अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज कम करना चाहती हैं तो एक्सरसाइज करें। आप अपने रूटीन में कार्डियो, एरोबिक्स, डांस, साइकिलिंग या कोई अन्य फिजिकल एक्टिविटी शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से फैट बर्न होता है और ब्रेस्ट साइज कम करने में मदद मिलती है। 

मसाज 
अगर आप ब्रेस्ट साइज कम करना चाहती हैं तो किसी भी एसेंशियल या मसाज ऑयल से ब्रेस्ट के आस-पास मसाज करें। इससे ब्रेस्ट के आसपास जमा फैट बर्न होता है। मसाज करने से ब्रेस्ट साइज़ धीरे-धीरे कम होता है, लेकिन यह बिल्कुल नेचुरल तरीका है। 

अदरक 
ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो फैट को बर्न करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में अदरक डालकर उबालें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिला कर पिएँ। इस पानी को रोज़ाना पीने से ब्रेस्ट साइज में काफी फर्क नजर आता है। 

अलसी के बीज
ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए असली के बीज बहुत फायदेमंद होते हैं। असली के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप आप एक गिलास पानी में फ्लैक्स सीड को रात में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी ब्रेस्ट का साइज कम होगा। ध्यान दें कि असली के बीज का सेवन करते हुए आपको अधिक से अधिक पानी जरुर पीना चाहिए।

अंडे की सफेदी 
ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए अंडे की सफेदी भी फायदेमंद है। एक अंडे की सफेदी में एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर पीने से ब्रेस्ट का साइज कम होता है। आप इस मिश्रण का सेवन हफ्ते में कम से कम 2 बार करें, जल्द ही फर्क नज़र आएगा।  

फिश ऑयल 
ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए फिश ऑयल भी काफी फायदेमंद होता है। फिश ऑयल में ओमेग-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो ब्रेस्ट के साइज को कम करने में काफी मदद करता है। आप अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त मछली जैसे सॉलमन, मैकेरल आदि शामिल करें। आप चाहें तो ओमेगा-3 सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।