दिनभर बैठकर समय बिताने और अनहेल्दी डाइट के कारण वेट बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। अधिकतर लोग वेट बढ़ने या फिर पेट की चर्बी को लेकर परेशान रहते हैं। इसके लिए कई लोग कई तरह की डाइट भी फॉलो करते हैं। लेकिन अगर आपके दिन की शुरूआत ठीक नहीं है, तो वेट कम नहीं होगा। वेट लॉस के लिए जरूरी है कि आपकी सुबह की शुरूआत सही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 4 ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सुबह उठकर करने से वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है।
गुनगुने पानी से करें दिन की शुरूआत
अपनी सुबह की शुरूआत एक-दो गिलास गुनगुने पानी से करें। यह आदत शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिवेट करती है और रात भर की डिहाइड्रेशन को दूर करती है। गुनगुना पानी पाचन तंत्र को साफ करता है, मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में शहद, नींबू का रस या अदरक का टुकड़ा भी मिला सकते हैं। यह फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है।
कुछ समय धूप में बिताएं
कुछ समय धूप में बिताना विटामिन डी के लिए जरूरी है। कम से कम 15-20 मिनट धूप में बिताने से शरीर की सर्केडियन रिदम दुरुस्त होता है। जोकि मेटाबॉलिज्म और भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स को संतुलित करता है। इससे पूरा दिन एनर्जी लेवल भी बना रहता है और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स भी कम होती है।
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
कई लोग वेट लॉस के चक्कन में नाश्ता स्किप कर देते हैं। यह गलत आदत है। सुबह का पौष्टिक नाश्ता दिनभर के मेटाबॉलिज्म को सेट करता है। वहीं प्रोटीन से भरपूर नाश्ता जैसे दही, पनीर, अंडा, मूंग दाल का चीला या स्प्राउट्स लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास दिलाता है। वहीं प्रोटीन पचने में ज्यादा समय लेता है, जिससे कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियों का निर्माण होता है। मांसपेशियां बढ़ने से कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है।
20-30 मिनट एक्सरसाइज करें
सुबह वर्कआउट करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। जो लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करते हैं, वह पूरा दिन ज्यादा एनर्जेटिक रहते हैं। वहीं यह आदत आपको हेल्दी ब्रेकफास्ट करने के लिए भी प्रेरित करती है। हल्की कार्डियो एक्सरसाइज जैसे- साइकलिंग, जॉगिंग, स्किपिंग, सूर्य नमस्कार और कपालभाति प्रणायाम आदि फैट बर्न करने में बेहद असरदार हैं।