Winter Weight Loss: Winter में Weight Loss होगा Fast, ये 5 Natural Tips बढ़ाएंगे आपका Metabolism

By Ek Baat Bata | Feb 06, 2026

वेट लॉस करना हर किसी के लिए चुनौती भरा सफर होता है। लोग इसके लिए कई तरीके आजमाते हैं। वेट लॉस के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाता है, तो कोई सख्त डाइट फॉलो करता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है। ऐसे में सर्दियों का मौसम वेट लॉस करने वालों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आता है। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। जिस कारण कैलोरी बर्निंग की रफ्तार बढ़ जाती है। यही कारण है कि अगर इस दौरान कुछ छोटी-छोटी हेल्दी आदतें अपनाई जाएं, तो वेट लॉस का असर तेजी से दिखने लगता है।

सर्दियों का मौसम न सिर्फ फैट बर्न करने में सहायता करता है, बल्कि शरीर को टोंड और एक्टिव रखने का भी सही समय माना जाता है। इसलिए सर्दियों में वेट लॉस करने के लिए फायदेमंद मौसम के रूप में जरूर अपनाएं।

इस मौसम में ठंड की वजह से लोग अक्सर ठंड या फिर सामान्य पानी पीना बंद कर देते हैं। जबकि यह कारण वेट लॉस में मदद कर सकता है। खाने के 20 मिनट हल्का गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स निकलते हैं और फैट बर्न होने में सहायता मिलती है। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और दिनभर में 3-4 बार गर्म पानी पीकर वेट लॉस के लिए फायदेमंद साबित होता है।

सुबह उठते ही खाली पेट गर्म पानी, नींबू-शहद वाला पानी, चिया सीड्स पानी या जीरा पानी पीना चाहिए। यह ड्रिंक्स फैट बर्न करने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है। इन ड्रिंक को पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ भी न खाएं। यह आदत मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाती है और वेट लॉस घटाने के प्रोसेस को तेज करता है।

रोजाना वॉक करें

सर्दियों में बिस्तर से निकलना मुश्किल लगता है, लेकिन थोड़ी सी वॉक आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। खाना खाने के करीब 20 मिनट की वॉक या रात में एक घंटे की वॉक से शरीर की चर्बी घटने लगती है। इससे न सिर्फ फैट बर्न होता है, बल्कि बॉडी को भी टोंड करने में मदद मिलती है।

नींद पूरी करें

सर्दियों में ठंड और छोटे दिनों के कारण नींद अधूरी रह जाती है। लेकिन वेट घटाने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है और शरीर में फैट स्टोर नहीं होता है। नींद की कमी से वेट बढ़ सकता है और पर्याप्त नींद को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।

खानपान पर कंट्रोल

सर्दियों के मौसम में हलवा, गर्मागर्म पराठे और पूरी खाने का मन करता है। लेकिन वेट लॉस के लिए इन चीजों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए। अधिक तेल और मीठे पदार्थों का सेवन वजन बढ़ाने का काम करते हैं। इसकी जगह आप डाइट में सलाद, डाइट और मौसमी सब्जियों को शामिल करें। इससे शरीर को पोषण भी मिलेगा और वेट कंट्रोल रहेगा।