Loose Motions Remedies: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं दादी मां के नुस्खे, लूज मोशन में भी मिलेगा आराम

By Ek Baat Bata | Apr 04, 2024

गर्मियों और मानसून का मौसम आते ही हमारे खानपान में बदलाव आता है। जिसका असर हमारे पेट पर पड़ता है। जिसके वजह से कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ता है। वहीं अगर गर्मी के मौसम में अधिक तलाभुना या मसालेदार खाना खा लें। तो इससे लूज मोशन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आपको अपने शरीर को अच्छे से हाइड्रेट करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, जो शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में पेट खराब होने से बचने के लिए आप दादी मां के कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने से आपको लूज मोशन से छुटकारा मिल सकता है।

लूज मोशन में राहत देंगे दादी मां के ये नुस्खे

केला खाएं
लूज मोशन की समस्या होने पर केला का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। वहीं केले का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और इससे लूज मोशन में भी आराम मिलेगा।

नारियल पानी
लूज मोशन में शरीर का पूरा पानी निकल जाता है। जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसे में आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपके पेट को राहत मिलेगी बल्कि आपका शरीर भी हाइड्रेट रहेगा और लूज मोशन में भी आराम मिलेगा।

जीरे वाला पानी
लूज मोशन होने पर व्यक्ति के शरीर की एनर्जी पूरी तरह से खत्म होने लगती है। साथ ही शरीर भी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में आप जीरा वाले पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच जीरे को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को छान लें और जब यह ठंडा हो जाए, तो इसका सेवन करें। इससे आपको लूज मोशन में भी आराम मिलेगा।

नमक, चीनी और पानी का घोल
लूज मोशन में सबसे आसान और सबसे असरदार उपाय नमक, चीनी और पानी का घोल माना जाता है। लूज मोशन होने पर एक गिलास पानी में डेढ़ चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक अच्छी तरह से मिलाकर पी लें। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

नींबू पानी
इसके अलावा लूज मोशन में नींबू पानी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में नींबू निचोड़ कर थोड़ी-थोड़ी देर पर इसका सेवन करें। इससे आपको लूज मोशन में जल्द आराम मिलेगा।