Dental Care Tips: दांतों की कैविटी और सड़न दूर करने में मददगार है लहसुन, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
By Ek Baat Bata | May 08, 2025
दांतों में होने वाले छोटे-छोटे छेद जब धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं, तो इससे सड़न और कैविटी की समस्या शुरू हो जाती है। दांतों की सड़न जब बड़ी हो जाती है, तो उस वजह से संक्रमण, गंभीर दर्द और दांतों के नुकसान की वजह बन सकते हैं। हालांकि कैविटी के कई कारण हो सकते हैं। जिनमे से आपके मुंह में बैक्टीरिया, मुंह में बैक्टीरिया संक्रमण, दांतों की सफाई न करना और मीठी चीजों का अधिक सेवन करना आदि शामिल है।
हालांकि आजकल दांतों में होने वाली सड़न की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई दांतों की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में दांत दर्द की समस्या होने पर हम फौरन अपने डेंटिस्ट से मिलने जाते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दांतों के दर्द की समस्या को कम कर सकते हैं।
लहसुन का करें इस्तेमाल
दांत दर्द से राहत दिलाने में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एलिसिन के जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण दांत दर्द की समस्या को खत्म कर सकते हैं। लहसुन में पाया जाने वाला एलिसिन नामक यौगिक बैक्टीरिया को खत्म करने में सक्षम होता है। दांतों में होने वाली सड़न के पीछे जिम्मेदार बैक्टीरिया को लहसुन खत्म कर सकता है।
अगर आपके पास ताजा लहसुन नहीं है, तो दांत दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि यह लहसुन की अपेक्षा में कम प्रभावकारी होगा। लहसुन पाउडर में एलिसिन नहीं होता है और दांत दर्द से फौरन राहत फौरन राहत नहीं मिलेगी।
दांत में दर्द होने पर लहसुन की कली को धीरे से चबाएं। इससे एलिसिन उत्पन्न होगा, जोकि दर्द में योगदान देने वाली बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है। वहीं चबाए गए लहसुन को दांतों पर लगा रहने दें। लहसुन को चम्मच के पिछले हिस्से को कुचलें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। जोकि रोगाणुरोधी और सूजन से राहत दिलाने का काम कर सकता है। वहीं इस मिश्रण को रुई के फाहे या फिर उंगलियों की मदद से प्रभावित दातों पर लगाएं।