Throat Pain Remedies: सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या को जड़ से दूर कर देंगे ये मसाले

By Ek Baat Bata | Aug 11, 2025

बदलते मौसम में लोगो को वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं होना आम बात है। वहीं आजकल देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में बीमारी होना लाजमी है। वहीं जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको हमेशा सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। वहीं यह चीजें आसानी से आपके किचन में मिल जाएंगी।

शहद और अदरक

अगर आपको लगातार गले में दर्द और खांसी आ रही है। तो गले को राहत देने के लिए आप अदरक और शहद का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1 छोटा चम्मच सौंठ और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार लेना है। इसका सेवन खाना खाने के 30 मिनट पहले खाएं। अगर आप यह बच्चे को देना चाहती हैं, तो 1/4 छोटा चम्मच से ज्यादा न दें।

मुलेठी और शहद

सर्दी-खांसी और कफ जैसी समस्याओं से बचने के लिए आप मुलेठी का सेवन कर सकती हैं। एक छोटा चम्मच मुलेठी के साथ एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इसको दिन में दो बार खाना खाने के करीब 40 मिनट बाद खाना चाहिए। वहीं अगर आप इसे बच्चों को दे रही हैं, तो आधा डोज दें। अगर आपको हाइपरटेंशन की समस्या है, तो इसका सेवन करना सही नहीं होगा।

हल्दी, काली मिर्च और शहद

आप एक छोटा चम्मच हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च पाउडर व शहद मिलाएं। इसको दो बार खाना खाने के बाद खाएं। इससे गले में राहत मिलती है। वहीं अगर टॉन्सिल्स की समस्या है, तो वह भी ठीक होती है।

मसाले वाली चाय

आप इस मौसम में अलग-अलग तरह की चाय पी सकती हैं। जैसे मेथी की चाय, तुलसी की चाय, अदरक और पुदीने की चाय और मुलेठी की चाय आदि है। इन चाय को पीने से गले का दर्द कम होता और खांसी आदि की समस्या से भी राहत मिलेगी।