Dental Care Tips: दादी-नानी के नुस्खे हटा देंगे दांतों पर जमे जिद्दी प्लाक, ओरल हेल्थ रहेगा बेहतर

By Ek Baat Bata | Jul 21, 2025

सेहतमंद बने रहने के लिए जरूरी है कि शरीर के हर अंग और हिस्से का ध्यान रखा जाए। ऐसे में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी होता है। इसके साथ ही ओरल हेल्थ को भी अच्छा बनाए रखना काफी जरूरी हो जाता है। क्योंकि हमारी ओरल हेल्थ स्वास्थ्य को कई तरह से प्रभावित करती है। वहीं कई लोगों के लिए दांतों से जुड़ी समस्याएं परेशानी का सबब बनी रहती है। कैविटी दांतों में होने वाली एक आम समस्या है। तो वहीं कई लोग प्लाक की वजह से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी-नानी के बताए तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

जानिए क्या होता है प्लाक

यह दांतों के ऊपर जमा होने वाली बैक्टीरिया की एक चिपचिपी परत होती है। जोकि लगातार बनती रहती है। हालांकि प्लाक बनना सामान्य है, लेकिन अगर रोजाना दांतों की सफाई और ब्रश के जरिए भी यह नहीं हटते हैं, इससे मसूड़ों की बीमारी, कैविटी और ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

नमक का पानी

अगर आप भी दांतों पर जमे प्लाक से परेशान हैं, तो आपको नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए। इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं और प्लाक ढीला हो जाता है। ऐसे में नमक के पानी से प्लाक को हटाना काफी आसान हो जाता है।

एप्पल साइडर सिरका

दांतों पर जमे प्लाक को निकालने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लाक को तोड़ने में सहायता करता है। इससे इनेमल डैमेज का खतरा होता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

नारियल का तेल

बता दें कि आप नारियल तेल की सहायता से भी प्लाक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको 10-15 मिनट तक नारियल के तेल को दांतों पर रगड़ना होगा। इससे न सिर्फ बैक्टीरिया कम होते हैं और प्लाक का निर्माण भी रुकता है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा भी प्लाक को निकालने में सहायक साबित होगा। बेकिंग सोडा से धीरे-धीरे ब्रश करने से एसिड को बेअसर करने के अलावा इनेमल को नुकसान पहुंचाए बगैर प्लाक को हटाने में सहायता मिलती है।