काले और जले हुए बर्तनों को यूँ चमकाएं बस 2 मिनट में

By Ek Baat Bata | Apr 08, 2020

हमारे देश में एल्युमीनियम के बर्तनों का चलन काफी समय बाद आया है। उससे पहले अलग धातुओं से बने बर्तन ज्यादा थे, जैसे- पीतल, काँसा, चाँदी और मिट्टी आदि के बर्तन होते थे। लेकिन आज भारत हर रूप से आधुनिक हो चुका है। समय काफ़ी बदल गया है। आज कल घरों में पीतल या फिर एल्युमीनियम के बर्तन ही देखने को मिलते हैं। जब एल्युमीनियम के बर्तनों को नया-नया खरीदते हैं तो नए  बर्तन काफ़ी चमकदार लगते हैं। लेकिन उनको लगातार इस्तेमाल करने के कारण उनकी चमक कहीं खो-सी जाती है। एल्युमीनियम का भारत में उपयोग करीब 100 -150 वर्ष पहले शुरू हुआ था। हर महिला को पसंद है, क़ी उनके किचन के बर्तन हमेशा चमकते रहें। किचन में साफ और चमकदार बर्तन ही किचन की शान होते हैं। लेकिन अगर बर्तन जल जाए या उनके अंदर से चिकनाहट ना जाए तो बर्तनों की शोभा बहुत कम हो जाती है। साथ ही बर्तनों को साफ करने में काफ़ी दिक्कतें आती हैं। इसलिए हम आपको बताएंगे की कैसे आसान तरीको से आप अपने घर के बर्तनों को बिल्कुल नया और चमकदार रख सकते हैं। इन तरीकों से आप आसानी से चिकनाहट और अन्य परेशानियों से निजात पा सकते है।

बर्तनों के दाग साफ करें
अगर एल्युमीनियम के बर्तन में ऐसा कोई दाग लग जाए, जिसे साफ करने लिए आपकी बहुत मेहनत लगती हो लेकिन दाग साफ नही हो पा रहे हैं। तो सिरका और खौलता हुआ पानी उस बर्तन में डाल दें। इसके लिए 2 चम्मच सिरका और एक चौथाई गरम पानी मिक्‍स करें। इस खौलते हुए पानी से दाग साफ हो जाएंगे। यदि फिर भी बर्तन में दाग रह जाए। तो किसी भी स्‍क्रबर से दाग को साफ कर लें।

डिशवॉशर का प्रयोग ना करें
यदि आपको अपने एल्युमीनियम के बर्तनों में लगातार वही चमक रखनी है। तो उससे भूल कर भी डिशवॉशर से नहीं धोए। इसके इस्तेमाल से धीरे-धीरे बर्तनों की चमक खो जाती है। और वह पुराने जैसे दिखने लगते है,साथ ही अपनी सारी रौनक खो देते हैं।

बर्तन को करें प्याज़ से साफ़
जले हुए बर्तनों को देख कर घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको जरूरत पड़ेगी बस एक प्याज़ की जब भी आपका कोई बर्तन जल जाए। तो उसी जले हुए बर्तन में प्याज डालें और साथ ही में पानी और दोनों को ही अच्छी तरह से उबाल लें। उसके बाद बर्तन को धोने के पाउडर या साबुन से साफ़ करें। बहुत ही आसानी से जले हुए दाग चले जएँगे। साथ ही बर्तन में किसी भी तरह की बदबू नहीं रहेगी।

तापमान का ध्यान रखें
एल्‍यूमीनियम के बर्तन जितने चमकदार होते हैं उतने ही काफ़ी संवेदनशील भी होते हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें की एल्‍यूमीनियम के गरम बर्तन को भूल कर भी ना धोएं। पहले उन्हें अच्छी तरह ठंडा हो जाने दें, उसके बाद ही धोएं। वरना उनमें महीन छेद होने शुरु हो जाएंगे।

बर्तन को फ्रेश कैसे रखें
अगर आप कोई टमाटर या हल्दी की कोई सब्ज़ी या कोई चीज़ बनाते है तो बर्तन का रंग बदल जाता है। क्योंकि ज्यादा मसाले के कारण उस मे दाग रह जाते है। जिसके कारण बर्तन काफ़ी पुराने दिखने लगते हैं। इसिलए टमाटर की क्रीम को एल्‍यूमीनियम के बर्तन में पानी के साथ भरकर 10-15 मिनट तक के लिए खौलाएं और आपके बर्तन के सारे दाग गायब हो जाएंगे। साथ ही आपके बर्तन और चमकदार बन जएँगे।

सोडे से बर्तन को साफ़ करना
बर्तनों में सफ़ेद सिरका डालकर उसमें सोडा मिलाएं और कुछ देर तक बर्तन में रहने दें। इसके बाद बर्तन धोने वाले स्क्रब से बर्तनों को साफ करें। बर्तन में से सारी तरह की चिकनाहट और बदबू बिल्कुल ख़त्म हो जाएगी। ऑयली बर्तनों को साफ करने की परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जएगी।

नमक से करें बर्तन साफ़
एल्यूमीनियम के बर्तनों को और चमकदार साथ ही नए बनाने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका है बर्तन धोने वाले पाउडर या साबुन में थोड़ा-सा नमक मिला कर बर्तनो को साफ करें। आपके बर्तन एक दम नए हो जाएंगे।

प्रेशर कुकर में लगे दागों को हटाना
किचन में सारे बर्तन एक तरफ और प्रेशर कुकर का प्रेशर एक तरफ उसके दाग धब्बे हमेशा एक परेशानी बन के आते हैं। इस परेशानी से आप आसानी से निकल सकते हैं। कुकर में पानी, 1 चम्मच वॉशिंग पाउडर व आधा नींबू डालकर उससे उबालने रख दें। बाद में बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से हल्का रगड़कर उससे साफ कर लें।

पीतल के बर्तन साफ करें
पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आपको केवल आधा कटा हुआ नींबू चाहिए, साथ ही थोड़ा सा नमक बर्तन को साफ करने के लिए कटे हुए नींबू पर नमक डाल लें और उस नींबू को बर्तन पर रगड़ें। बाद में बर्तन धोने के पाउडर या साबुन से पीतल के बर्तन को हल्के हाथ से साफ करें। आपके बर्तन एक दम चमकने लगेंगे।

सिरका व नींबू से करे बर्तन साफ़
बर्तनों पर जमे मैल और गंदगी को साफ करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है नीम्बू। पानी में थोड़ा-सा सिरका व नींबू का रस डालकर उससे अच्छी तरह से उबाल लें। और बाद में बर्तन को सादे पानी और बर्तन धोने वाले साबुन या पाउडर से साफ कर दें।