Dadi Nani Ke Nuskhe: बदलते मौसम में दवाओं से बेहतर हैं ये Kitchen Spices और पारंपरिक दादी-नानी के नुस्खे
By Ek Baat Bata | Aug 06, 2026
गले में खराश की समस्या होना बेहद आम बात है। बदलते मौसम, ठंडी चीजों को खाने या फिर किसी वायरल संक्रमण के कारण से या फिर ज्यादा बोलने या ज्यादा तेज बोलने के कारण से भी हो सकती है। आज के समय में जैसे ही लोगों को गले में खराश की समस्या होती है, तो वह फौरन दवा लाकर खाने लगते हैं। लेकिन ऐसी परेशानियों में दादी-नानी के बताए नुस्खे भी आपके बेहद काम आ सकते हैं।
हमारी दादी-नानी के बताए ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जोकि सदियों से इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। यह नुस्खे आज भी उतने ही कारगर माने जाते हैं। इन नुस्खों की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से नेचुरल हैं, साथ ही इनका आपके शरीर पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गले की खराश होने पर आजमाए जाने वाले कुछ दादी-नानी के नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।
नमक पानी के गरारे
गले की खराश होने पर नमक का गरारा करना बेहद कारगर उपाय है। आप एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 से 3 बार गरारा करें। इससे गले की सूजन कम होती है और गले के दर्द में भी राहत मिलती है। साथ ही यह नुस्खे गले में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।
शहद और अदरक
गले में खराश या दर्द की समस्या होने पर अदरक और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। वहीं शहद गले की खराश और जलन शांत करता है। इसके लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर धीरे-धीरे चाटें। ऐसा करने से गले की खराश और दर्द में भी राहत मिलती है।