5-10 रूपये में खाने-पीने की चीजों से यूँ बनाएं झाइयां दूर करने की रामबाण दवा

By Ek Baat Bata | Jan 17, 2020

त्वचा पर पड़ जाने वाले काले धब्बों को झाइयां कहते हैं। इसे हाइपरपिगमेंटेशन भी कहा जाता है। इसके निशान बड़े या छोटे कैसे भी हो सकते हैं। हालांकि, ये हानिकारक नहीं हैं, लेकिन किसी मेडिकल समस्या के लक्षण हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा के खराब और अस्वस्थ दिखने का कारण बन सकते हैं।

आज के दौर में खूबूसूरत त्वचा की चाहत हर किसी को होती है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव और प्रदूषण के कारण लोग अपनी त्वचा की देखभाल सही से नहीं कर पाते। इससे त्वचा संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन्हीं में से एक है पिगमेंटेशन यानी चेहरे पर झाइयां।

आमतौर पर झाइयां आंखों के नीचे होती हैं। झाइयां होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार ऐसा पेट की गड़बड़ी के चलते होता है तो कई बार हॉर्मोन्स के असंतुलन के चलते। पिगमेंटेशन यानी झाइयों का सामना कर रही महिलाओं के मन में एक ही सवाल चलता है कि इसे कैसे दूर करें? इसके लिए महिलाएं कई तरीके अपनाती रहती हैं। इनमें से कुछ तरीके फायदा पहुंचाते हैं, तो कुछ नुकसान दायक साबित होते हैं। यही कारण होता है कि इन झाइयों को छुपाने के लिए उन्हें मेकअप का सहारा लेना पड़ता है, जो स्थाई इलाज नहीं है। इस लेख में हम आपको चेहरे की झाइयां हटाने के घरेलू उपाय बताएंगे।

1. कच्चा आलू

आप एक महीने तक अपने चेहरे पर दिन में तीन से चार बार आलू रगड़ें। झाइयां हटाने के उपाय में ये तरीका काफी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि झाइंयों व काले धब्बों जैसे निशानों पर आलू काफी प्रभावशाली काम करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें कैटकोलेस एंजाइम होता है, जो मेलानोसाइट्स को नियंत्रित करते हैं।

2. नींबू का रस और हल्दी पाउडर

झाइयां हटाने के इस तरीके को आप रोज रात को सोने से पहले दोहराएं। आमतौर पर भारतीय घरों में हल्दी का इस्तेमाल एक फेसपैक के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह धब्बों को दूर करता है और त्वचा को चमक प्रदान करता है। यह आपकी त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है। झाइयां हटाने का यह तरीका वाकई में काफी फायदेमंद साबित होता है।

3. एलोवेरा

दो सप्ताह तक दिन में तीन बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। एलोवेरा त्वचा के प्राकृतिक पीएच स्तर और तेल के स्तर को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को साफ करता है। यह त्वचा के काले धब्बे हटाता है और सूर्य की पराबैंगनी किरणों से भी बचाता है।

4. खीरा

दिन में दो बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। खीरा त्वचा को जवां बनाए रखने और रंग में सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, इसे झाइयों और धब्बे दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

5. संतरा

सप्ताह में तीन से चार बार इसे अपने चेहरे पर लगाएं। संतरे के छिलके में सिट्रिक एसिड होता है, जो मेलेनिन को कम करता है और झाइयों से राहत दिलाने में मदद करता है।

झाइयों से बचने के लिए इन चीजों का रखे खास खयाल

1. झाइयों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप तेज धूप के संपर्क में कम से कम आएं। जब जब भी धूप में निकलें तो चेहरा ढककर चलें और छतरी का इस्तेमाल करें।

2. चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए नींबू, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद होता है।

3. कई बार कम नींद लेना या सही से न सो पाने के कारण भी चेहरे पर झाइयां उभर आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पूरी नींद लें। सोने से पहले चेहरे को धोना न भूलें।