Oral Health का रामबाण इलाज है सरसों तेल-नमक, जानें Teeth Whitening का ये देसी नुस्खा

By Ek Baat Bata | May 25, 2026

सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने का तरीका दादी-नानी के जमाने का है। यह नुस्खा न सिर्फ दांतों की सफाई बल्कि मुंह की बदबू से राहत दिलाने में भी कारगर होता है। दरअसल, नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और तेल में मौजूद क्लीनिंग प्रॉपर्टीज मुंह में जमा बैक्टीरिया, गंदगी और प्लाक को कम करने में सहायता कर सकता है। यही कारण है सालों पुराना यह नुस्खा आज भी ओरल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए कैसे करें इस्तेमाल

एक छोटी कटोरी में आधा नमक लें और इसमें कुछ बूंद सरसों का तेल मिलाएं। इसको अच्छे से मिक्स कर लें और अब इसको ब्रश या उंगली की मदद से मसूड़ों और दांतों पर हल्के हाथों से लगाएं। करीब 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

मिलेंगे कई फायदे

यह नुस्खा दांतों में जमा गंदगी और प्लाक को हटाने में सहायता कर सकता है। जिससे आपके दांत साफ नजर आने लगते हैं।

नमक और सरसों के तेल मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या कम करने में मदद कर सकते हैं। इस नुस्खे से सांसों की बदबू कम हो सकती है।

नमक और सरसों के तेल से हल्की मसाज करने से मसूड़ों का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। जिससे मसूड़े मजबूत बनते हैं।

नमक और सरसों के तेल का यह नुस्खा मुंह की सफाई करने और ओरल हाइजीन बनाए रखने में मदद करता है।

इस बात का रखें ध्यान

ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है। इसलिए सप्ताह में 2 से 3 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर मसूड़ों से खून, सूजन या तेज दर्द की समस्या है, तो आपको डेंटिस्ट की सलाह जरूर लेना चाहिए।