Dadi Nani Ke Nuskhe: Weather Change वाली खांसी का रामबाण इलाज, दादी-नानी का ये Home Remedy देगा फौरन आराम
By Ek Baat Bata | May 04, 2026
बदलते मौसम के साथ हर उम्र के लोगों को संक्रमण परेशान करता है। बच्चे हो या बड़े हर किसी को खांसी और बुखार की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि कई बार दवाओं से आराम मिल जाता है, लेकिन यह एक अस्थायी समाधान होता है। लेकिन कई बार दवा लेने के बाद भी खांसी से छुटकारा नहीं मिलता है। लेकिन आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है। आयुर्वेद में खांसी के लिए भी बेहतरीन नुस्खा बताया गया है, जिससे पुरानी से पुरानी खांसी को ठीक किया जा सकता है।
आयुर्वेद में माना गया है कि मौसम बदलने के साथ अगर आपको संक्रमण हो जाता है, तो यह कमजोर इम्युनिटी की निशानी है। कमजोर रोग प्रतिरोधक के कारण बुखार, खांसी और बदन दर्द की समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में एक घरेलू नुस्खा आपको गंभीर से गंभीर खांसी से छुटकारा मिल सकता है।
घर के मसालों सें करें इलाज
इसके लिए अदरक, काली मिर्च, काला नमक, अजवाइन और हरी इलायची को सूखा भून लें। फिर थोड़े से पानी में गुड़ को अच्छे से पका लें। जब गुड़ पक जाए तो सारे मिश्रण को अच्छे से मिलाकर कुछ देर पकाएं और फिर किसी कांच के बर्तन में रख लें। वयस्क रात के समय गुनगुने पानी के साथ इसको लें। लेकिन अगर खांसी ज्यादा है, तो दिन में भी आधा चम्मच गर्म पानी के साथ सेवन करें। वहीं बच्चों को खांसी है तो एक चौथाई मिश्रण को रात में सोते समय गर्म पानी लेना चाहिए।
क्योंकि इस मिश्रण की तासीरा गर्म है, इसलिए बच्चों को दिन में एक बार देना चाहिए। अगर आप लगातार 3 से 7 दिन तक इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे आपको खांसी में आराम मिलेगा। हालांकि प्रेग्नेंट महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।