Loose Motion में राहत देंगे दादी-नानी के यह 5 नुस्खे, फौरन मिलेगा आराम

By Ek Baat Bata | May 25, 2023

पुराने जमाने में अक्सर दादी-नानी अपने कई घरेलू नुस्खों से ही हम सभी का इलाज कर दिया करती थीं। जिससे आसानी से बीमारी ठीक हो जाती थी। हालांकि आज के दौर में मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि हर बीमारी के लिए दवाई आसानी से उपलब्ध है। लेकिन आज भी कई लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। ऐसी ही एक समस्या दस्त की होती है। आज भी जब लोगों को दस्त की समस्या होती है तो लोग पहले दाजी-नानी के बताए गए घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। वहीं इन नुस्खों की मदद से दस्त से आराम पा सकते हैं। 

लूज मोशन रोकने के नुस्खे
बता दें कि अनार में एंटीवायरल, कवकरोधी और जीवणरुधी गुण पाए जाते हैं। अनार पेचिस का काफी पुराना इलाज है। यह पेट में होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है। वहीं अनार का रस लंबे समय तक दस्त होने से रोकने में सक्षम होता है। अगर आप भी दस्त से परेशान हैं तो आपको अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे आपको फायदा मिल जाएगा।

दस्त के लिए छाछ भी एक बहुत ही बेहतरीन दवाई के तौर पर काम करता है। इसके साथ ही यह आंत के बैक्टीरिया को भी हटाने के साथ पेट को साफ रखता है। छांछ सोडियम, पोटैशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स का भरपूर स्त्रोत होता है। बता दें कि छांछ में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

अगर आप भी दस्त से परेशान हैं तो इससे राहत पाने के लिए आपको केले का सेवन करना चाहिए। बता दें कि केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। बता दें कि इसमें मौजूद पोटैशियम की उच्च मात्रा शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करता है। 

दस्त की समस्या होने पर नींबू पानी का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। बता दें कि नींबू का रस आंतों की सफाई करने में सहायक होता है। साथ ही यह दस्त को रोकने में भी मददगार होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में नींबू का रस मिलाकर दिनभर में दो से तीन बार पिएं।
 
कई बार किसी अंदरूनी बीमारी के कारण दस्त हो जाता है। ऐसे में आप लंबे समय तक घरेलू नुस्खों का सहारा न लें। स्थिति बिगड़ने से पहले डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं।