Health Care: पेट फूलने से परेशान, इस देसी चूर्ण से पाएं गैस-एसिडिटी से तुरंत छुटकारा
By Ek Baat Bata | Nov 21, 2025
कई बार अधिक खाने के बाद पेट फूलने लगता है। तो वहीं कुछ लोगों को ब्लोटिंग की समस्या रहती है और जरा सा खाते ही पेट गुब्बारे सा तन जाता है। वहीं कई बार बिना खाए पेट भी फूल जाता है। इसका कारण ब्लोटिंग, एसिडिटी औऱ गैस को माना जाता है। हालांकि जब डॉक्टर गैस की दवाएं देते हैं, जिससे उस समय तो राहत मिल जाती है, लेकिन फिर वही समस्या होने लगती है।
कई बार ऐसी स्थिति ऐसी हो जाती है कि पेट फूलने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है। कुछ खाने-पीने का भी मन नहीं करता है। अगर आपको भी यह समस्या रहती है, तो इस समस्या से निजात पाने के लिए आप देसी नुस्खा अपना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक देसी चूर्ण के बारे में बताने जा रहे हैं, यह चूर्ण आपकी समस्या को चुटकियों में दूर कर देगा।
पेट फूलना हो जाएगा बंद
इस चूर्ण को बनाने के लिए 20 ग्राम अजवाइन, 20 ग्राम जीरा, 20 ग्राम मेथी दाना और 20 ग्राम सौंफ लें। अब मेथी, जीरा और अजवाइन को 24 घंटे के लिए नींबू के रस में अलग-अलग करके भिगो दें। इन चीजों को किसी प्लेट में रखकर सुखा लें। जब यह हल्का सूख जाएं, तो इसको तवा पर हल्का भून लें। अब सभी चीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर की तरह पीस लें और फिर इसमें 20 ग्राम काला नमक मिला दें। अब इसको बारीक पीसकर किसी जार में भरकर रख लें।
ऐसे खाएं चूर्ण
रात में खाना खाने के बाद आपको इस चूर्ण को 1 चम्मच गुनगुने पानी से खाना है। रोजाना सुबह खाना खाने के बाद 1 चम्मच चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी से करें। इस चूर्ण का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या खत्म हो जाएगी। इस चूर्ण को कुछ दिन लगातार खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं इसके सेवन से पाचन तंत्र को भी फायदा मिलेगा। अगर आप रोजाना इस चूर्ण को खाने की आदत बना लेंगे तो आपका पेट भी साफ होगा और भूख भी खुलकर लगेगी। बड़े हों या बच्चे सभी इस चूर्ण को खा सकते हैं। वहीं इस चूर्ण के दवा की तरह कोई साइड इफेक्ट नहीं है।