Pregnancy Diet में भूलकर भी न खाएं ये 5 कच्ची चीजें, हो सकता है भारी नुकसान, देखें पूरी List

By Ek Baat Bata | May 26, 2026

प्रेग्नेंसी में डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि आप प्रेग्नेंसी में जो भी खाते-पीते हैं, उसका सीधा असर आपकी और गर्भ में पलने वाले बच्चे की सेहत पर पड़ता है। इसलिए डॉक्टर्स प्रेग्नेंसी में सोच-समझकर खाने की सलाह देते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कच्ची चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं कई बार कच्ची या अधपकी चीजों को खाने से उल्टी, पेट खराब या फिर डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी में बिना पका भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंसी में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में इन चीजों का सेवन नहीं करें


रॉ स्प्राउट्स

प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चे स्प्राउट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि स्प्राउट्स में शामिल बैक्टीरिया सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कच्चे अंकुर गर्म और ह्यूमिड वाले वातावरण में पनपते हैं। गर्भावस्था में यह खतरनाक बैक्टीरिया नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कच्ची मछली

प्रेग्नेंसी के दौरान अधपकी मछली खाना भी हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि इस तरह के सी फूड्स में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव पैदा होने लगता है। जो कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं।

अधपका और कच्चा मीट

खाने से पहले मीट को अच्छे से पकाया जाना चाहिए। कच्चा या अधपके मीट में सूक्ष्मजीव मौजूद होते हैं, जोकि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। कई बार प्रोसेस्ड मीट भी कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकता है। 

कच्चे अंडे

कई लोग कच्चे अंडे का सेवन करते हैं। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। कच्चे अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग, दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अनपॉश्चराइज्ड चीजें

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बिना अनपॉश्चराइज्ड चीजों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। डाइट में आपको दूध, पनीर या फलों का जूस खाने से बचना चाहिए। क्योंकि कई बार अनपॉश्चराइज्ड खाद्य पदार्थ में कई बार हानिकारक बैक्टीरिया पैदा होने लगती है, जिससे खतरा बढ़ जाता है।