प्रेग्नेंसी में खाएं ये चीज़ें, बच्चे का होगा कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग

By Ek Baat Bata | Sep 12, 2019

गर्भावस्था में ही बच्चे का दिमागी विकास शुरू हो जाता है। ऐसे में शिशु कितना बुद्धिमान होगा यह मां की डायट पर भी बहुत हद तक निर्भर करता है। तेज़ दिमाग वाले बच्चे की चाहत रखने वाली महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डायट में यह चीज़ें ज़रूर शामिल करनी चाहिए।

अंडा- अंडे में कोलिन नामक तत्व होता है तो जो दिमाग के विकास के लिए जरूरी है। इससे याद्दाशत बढ़ती है। साथ ही अंडे में आयरन और प्रोटीन भी होता है जो दिमागी विकास के लिए जरूरी है। याद रखिए कोलिन अंडे की जर्दी में पाया जाता है इसलिए अब से पूरा अंडा खाइए, सिर्फ उसका सफेद हिस्सा नहीं।

पालक- प्रेंग्नेसी के दौरान पालक खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फोलेट डीएनए और सेल्स की संरचना के विकास में बहुत मददगार होता है। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और ढेर सारे मिनरल्स भी होते हैं जो दिमाग के विकास में मदद करते हैं। याद रखिए पालक को बहुत ज़्यादा नहीं पकाना चाहिए, वरना इसमें मौजूद फोलेट खत्म हो जाता है।

दाल-  दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। प्रेग्नेंसी के बाद तो दाल में घी डालकर खाने की सलाह दी ही जाती है, प्रेग्नेंसी के दौरान भी दाल खाना ज़रूरी है। दाल आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है।

दही- दही में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डायट में दही भी ज़रूर शामिल करना चाहिए। इससे भ्रूण के दिमाग के विकास में मदद मिलती है।

ऐवकाडो- इंसान का दिमाग 60% वसा से बना है और इसके लिए जिस फैट की जरूरत है वह ऐवकाडो में भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है जिससे दिमाग के विकास में मदद मिलती है।