प्रेगनेंसी में हर महिला को इन चार बातों का रखना चाहिए खास ख्याल

By Ek Baat Bata | Jun 24, 2021

मां बनना किसी भी महिला के लिए सबसे सुखद अहसास होता है। हालांकि प्रेगनेंसी में एक महिला कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती है। इस अवस्था में एक महिला को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में जरा सी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। अगर आप प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो ऐसे में आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में एक महिला को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए -

वजन नियंत्रित करें 
प्रेगनेंसी में अधिकतर समस्याएं बढ़े हुए वजन के कारण होती हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक अगर आपने कंसीव करने का फैसला किया है तो अपने वजन पर खास ध्यान दें। अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो आपको गर्भधारण करने से लेकर प्रेगनेंसी में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। अगर वजन ज्यादा है तो प्रेगनेंसी में हाई बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे प्रेगनेंसी में कई तरह के रिस्क होने के चांसेज होते हैं।

खानपान पर दें ध्यान 
डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेगनेंसी में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर जो महिलाएं 30-35 की उम्र में कंसीव करती हैं या दूसरी बार मां बनती हैं उनके लिए हेल्दी फूड खाना बहुत जरूरी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला के शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। खानपान सही ना होने की वजह से महिला के शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जिससे गर्भवती महिला और उसके शिशु को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

सप्लीमेंट्स लें 
प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। कई बार ये जरूरतें आपके आहार से पूरी नहीं हो पाती हैं। ऐसे में डॉक्टर्स गर्भवती महिला की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स देते हैं। यह सप्लीमेंट्स गर्भवती महिला के साथ साथ उसके शिशु की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी आवश्यक होते हैं। हालांकि किसी भी सप्लीमेंट का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें।

रेगुलर हेल्थ चेकअप करवाएं 
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को रेगुलर हेल्थ चेकअप जरूर करवाना चाहिए। डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेगनेंसी में एक महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। कई बार प्रेगनेंसी में ऐसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो जाती हैं जिनके बारे में खुद महिला को भी नहीं पता होता। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप कंसीव करने से पहले और प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर की सलाह पर सभी जरूरी चेकअप करवाएं। रेगुलर चेकअप से प्रेगनेंसी में होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है।